7 साल में कैसे ब्रिटेन के सांसद से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचे ऋषि सुनक, पढ़ें कम्प्लीट टाइमलाइन

Published : Oct 25, 2022, 08:09 PM IST
7 साल में कैसे ब्रिटेन के सांसद से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचे ऋषि सुनक, पढ़ें कम्प्लीट टाइमलाइन

सार

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। सुनक ने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की। चार्ल्स ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। बता दें कि इससे पहले 5 सितंबर को लिज ट्रस ने पार्टी लीडर की रेस में सुनक को पछाड़ दिया था।

Rishi Sunak: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। सुनक ने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की। चार्ल्स ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। बता दें कि इससे पहले 5 सितंबर को लिज ट्रस ने पार्टी लीडर की रेस में सुनक को पछाड़ दिया था। हालांकि, 45 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और अब सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। बता दें कि सुनक सितंबर में हार गए थे, लेकिन अक्टूबर में उनकी जीत हुई। आइए जानते हैं ऋषि सुनक का अब तक का सफर। 

2015 : ऋषि सुनक रिचमंड, यॉर्कशायर के लिए कंजर्वेटिव सांसद चुने गए।
2018 : ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे के कार्यकाल में सुनक को आवास और समुदाय मंत्रालय में नंबर तीन के रूप में अपना पहला मंत्री पद मिला। 
- जुलाई, 2019 : सुनक ने ब्रिटिश प्रधान मंत्री के लिए बोरिस जॉनसन का समर्थन किया। इसके बदले में उन्हें ट्रेजरी मंत्री का पद दिया गया। 
- अप्रैल, 2020 : मार्च 2020 में यूके में पूरी तरह से लॉकडाउन लगने के बाद, भी ऋषि सुनक को कई मिनी बजटों की सीरीज के लिए तारीफ मिली। इस दौरान वो कुछ ऐसी योजनाएं लाए जिनसे ब्रिटेन में नौकरियां बचाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में मदद मिली।
- अप्रैल, 2022 : सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति पर आरोप लगा कि उन्होंने इन्फोसिस से होने वाली आय पर इनकम टैक्स नहीं भरा। इससे विवाद खड़ा हो गया। इसके साथ ही पद पर रहते हुए यूएस का ग्रीन कार्ड भी उनके लिए एक मुद्दा बन गया। 
- 8 जुलाई, 2022 : ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन को यूके के पीएम के रूप में आगे बढ़ाने का समर्थन किया।
- 20 जुलाई, 2022 : ब्रिटिश पीएम पद की रेस के अंतिम चरण में ऋषि सुनक लिज ट्रस से 137 वोटों के साथ आगे थे। 
- 2 सितंबर, 2022 : यूके के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सनक और लिज़ ट्रस के बीच मतदान समाप्त हुआ।
- 5 सितंबर, 2022 : लिज ट्रस ने नए ब्रिटिश पीएम बनने की रेस में कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ में ऋषि सुनक को हरा दिया।
- 14 अक्टूबर, 2022 : आर्थिक उथल-पुथल के बीच यूके की पीएम लिज़ ट्रस ने क्वासी क्वार्टेंग को चांसलर के पद से बर्खास्त कर दिया।
- 19 अक्टूबर, 2022 : खुले विद्रोह के बीच लिज ट्रस ने खुद 6 सप्ताह के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
- 25 अक्टूबर, 2022 :  सुनक ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की। चार्ल्स ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। इसके बाद वो ब्रिटेन के नए पीएम बन गए। 

ये भी देखें : 

ऋषि सुनक ही नहीं, दुनियाभर में है इन 15 भारतवंशियों की धाक; कोई राष्ट्रपति तो कोई मल्टीनेशनल कंपनी का CEO

कभी दामाद के तौर नारायण मूर्ति को कबूल नहीं थे ऋषि सुनक, ऐसी रही है अक्षता के साथ उनकी लव स्टोरी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें