Howdy Modi : 400 कलाकारों का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुनाए जाएंगे 2 खास गाने, फिर मोदी देंगे स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होंगे, वहां Howdy Modi नाम के कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। भारतीय समय के अनुसार 22 सितंबर की रात 8.30 बजे से शुरू होगा और 11.30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में आने के लिए तीन हफ्ते में 50,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 1000 से अधिक वॉलिंटियर्स और 650 टेक्सास स्थित संगठन मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2019 7:25 AM IST / Updated: Sep 22 2019, 06:13 PM IST

ह्यूस्टन. प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होंगे, वहां Howdy Modi नाम के कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। भारतीय समय के अनुसार 22 सितंबर की रात 8.30 बजे से शुरू होगा और 11.30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में आने के लिए तीन हफ्ते में 50,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 1000 से अधिक वॉलिंटियर्स और 650 टेक्सास स्थित संगठन मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 

सवाल- मोदी का जिस शहर में कार्यक्रम है उसे स्पेस सिटी क्यों कहते हैं 
जवाब- ह्यूस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहां लगभग 20 लाख लोग रहते हैं। इस शहर का नाम सैम ह्यूस्टन के नाम पर रखा गया, जिन्होंने  टेक्सास की स्वतन्त्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। यहां पर नासा का मुख्यालय है। इसलिए इसे स्पेस सिटी भी कहते हैं। 

Latest Videos

सवाल- पीएम मोदी की स्पीच से पहले क्या होगा?
जवाब- पीएम मोदी की स्पीच से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें 400 कलाकार और 27 समूह  प्रस्तुति देंगे।

सवाल- किस तरह के कार्यक्रम होंगे?
जवाब- कार्यक्रम के लिए खास रूप से 2 गाने लिखे गए हैं, जो भारतीय-अमेरिकी युवाओं को उनके रूट्स के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा "Woven:The Indian-American Story" नाम से 90 मिनट का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के सांस्कृतिक, बौद्धिक और सामाजिक परिदृश्य को दिखाया जाएगा। 

सवाल- एनआरजी स्टेडियम (जहां कार्यक्रम है) में पार्किंग किस समय खुलेगी?
जवाब- पार्किंग सुबह 7:00 बजे खुलेगी। यानी कार्यक्रम के लिए इसी वक्त एंट्री होगी।

सवाल- स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए किन चीजों की जरूत होगी?
जवाब- स्टेडियम में प्रवेश के लिए सरकार द्वारा जारी आईडी और पास की जरूरत होगी। 18 साल से कम आयु के लोगों को आईडी की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उनके साथ एक वयस्क (18 साल से ज्यादा उम्र) का होना जरूरी है। 

सवाल- कार्यक्रम कब तक है?
जवाब- कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार यह समय 22 सितंबर की रात 8.30 बजे से 11.30 बजे तक है। पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, उसके बाद मोदी का संबोधन होगा।  

सवाल- क्या इवेंट के लिए कोई ड्रेस कोड है?
जवाब- नहीं। कोई ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन कपड़ों पर कोई अपमानजनक या आपत्तिजनक संदेश न लिखा हो। इसका ध्यान रखना होगा। 

सवाल- क्या भाषण का अंग्रेजी अनुवाद होगा?
जवाब- हां। जब मोदी बोल रहे होंगे, उसी वक्त लोग स्मार्टफोन के जरिए भाषण का अंग्रेजी अनुवाद सुन सकेंगे, लेकिन सुनने के लिए अपने खुद के हेडफोन/ईयरबड का इस्तेमाल करना होगा। 

सवाल- क्या कार्यक्रम में बच्चे आ सकते हैं?
जवाब- हां,सभी उम्र के बच्चे कार्यक्रम में आ सकते हैं। लेकिन 4-5 घंटे का कार्यक्रम है इसलिए बच्चों को लाने से बचे।

सवाल- Howdy Modi का मतलब क्या है?
जवाब-
Howdy का मतलब How do you do है। कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मोदी से हाउडी मोदी कहेंगे। इसीलिए इवेंट का नाम Howdy Modi है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले