
इस्लामाबाद. पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इमरान खान ने अपने कार्यकाल के पहले साल में अब तक सबसे ज्यादा कर्ज लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में देश पर कुल कर्ज में 7509 अरब पाकिस्तानी रुपए का इजाफा हुआ है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, स्टेट बैंक ने यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में भेज दी है। इमरान खान ने अगस्त 2018 में पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अगस्त 2018 से अगस्त 2019 तक सरकार ने 2804 अरब का कर्ज विदेशों से, जबकि 4705 अरब का कर्ज घरेलू सोर्स से लिया।
32,240 अरब रुपए पहुंचा पाक का कर्ज
स्टेट बैंक के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष के शुरूआती दो महीनों पर पाकिस्तान के कर्ज में 1.43% का इजाफा हुआ। सरकार पर अब कुल कर्ज 32,240 अरब रुपए हो गया है। यह 2018 में 24,732 अरब रुपए था।
पाकिस्तान की सरकार ने पहले तिमाही में टैक्स कलेक्शन का 1 ट्रिलियन रुपए का लक्ष्य रखा था। लेकिन यह 960 अरब रुपए ही हुआ।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।