स्कैंडल्स से भरी है इमरान खान की लाइफ, शादी से पहले ही बन गए थे बेटी के बाप, अमीर महिलाओं से लड़ाते थे इश्क

Published : Apr 03, 2022, 08:35 PM IST
स्कैंडल्स से भरी है इमरान खान की लाइफ, शादी से पहले ही बन गए थे बेटी के बाप, अमीर महिलाओं से लड़ाते थे इश्क

सार

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की लाइफ स्कैंडल्स से भरी है। क्रिकेट खेलने के दिनों में वह प्लेबॉय की तरह रहते थे। शादी से पहले ही वह बेटी के बाप बन गए थे। उन्होंने कई अमीर महिलाओं के साथ इश्क फरमाया।

इस्लामाबाद। अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के बाद नेशनल असेंबली भंग करने के चलते पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) चर्चा में हैं। विपक्ष के नेता उनपर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि इमरान विवादों में आए हैं। उनकी पूरी लाइफ स्कैंडल्स से भरी है। वह बिना शादी किए ही एक बेटी के बाप बन गए थे। उन्होंने कई अमीर महिलाओं से इश्क किया।

इमरान खान ने तीन शादियां की हैं। इसके साथ ही इमरान खान का नाम कई महिलाओं से जोड़ा गया। उनकी इमेज प्लेबॉय की थी। 1987-88 के बीच इमरान खान का रिश्ता अमेरिकी अरबपति गॉर्डन व्हाइट की बेटी सीता व्हाइट से जुड़ा था। दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। कुछ समय तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। इमरान ने सीता व्हाइट से शादी नहीं की। इस बीच वह गर्भवती हो गईं थी। इमरान को पता चला कि उनकी होने वाली संतान बेटी है तो उन्होंने गर्भपात कराने को कहा, लेकिन सीता व्हाइट इसके लिए तैयार नहीं हुईं। इमरान ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। सीता ने बेटी टायरियन खान को जन्म दिया।

अरबपति जेम्स गोल्ड स्मिथ की बेटी से की शादी
जवानी के दिनों में प्लेबॉय की तरह रहने वाले इमरान ने 42 साल की उम्र में पहली शादी की थी। उन्होंने इंग्लैंड के अरबपति जेम्स गोल्ड स्मिथ की बेटी जेमिमा से शादी की। जेमिमा से इमरान को दो बेटे सुलेमान और कासिम हुए। जेमिमा कुछ साल पाकिस्तान में रहने के बाद ब्रिटेन लौट गईं थी। सीता की मौत 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने अपनी बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी जेमिमा को दी थी। इसके बाद से टायरियन जेमिमा के साथ रह रही हैं। 

रेहम खान से की दूसरी शादी
इमरान खान ने पत्रकार रेहम खान से 6 जनवरी 2015 को दूसरी शादी की थी। दोनों का रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चला। विवाद के चलते रेहम इमरान से अलग हो गईं। उन्होंने अपनी किताब में इमरान खान के साथ विवाह और उसके बाद की कड़वी यादों को लिखा है। दोनों का तलाक 30 अक्टूबर 2015 को हो गया था। 

यह भी पढ़ें- 16 साल में क्रिकेट से शुरू किया करियर, अब 70 साल की उम्र में राजनीति से खत्म हो रही इमरान खान नियाजी की पारी!

रेहम से तलाक होने के बाद इमरान ने बुशरा बीबी से तीसरी शादी की। बुशरा बीबी अपने जादू टोने के लिए पाकिस्तान में प्रसिद्ध हैं। वह अपने पति को पीएम की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह के टोटके करतीं थी। इमरान खान भी उनके टोकटे पर पूरा भरोसा करते हैं। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि बुशरा बीबी इमरान खान की कुर्सी बचाने के लिए जिंदा मुर्गों को जला रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में मनों मुर्गियों के जलाए जाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग करने पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, सेना ने किया भूमिका से इनकार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?