इमरान की दूसरी बीबी ने जीता मानहानि का केस, नवाज शरीफ के भाई से पैसे लेने का दावा झूठा

Published : Nov 13, 2019, 01:13 PM IST
इमरान की दूसरी बीबी ने जीता मानहानि का केस, नवाज शरीफ के भाई से पैसे लेने का दावा झूठा

सार

पाकिस्तानी मीडिया द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान की दूसरी बीबी रही रेहम खान पर लगाए गए आरोपों और दावों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ था। जिस पर रेहम खान के ऊपर लगे कोई भी आरोप साबित नहीं हुए। 

लंदन. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के खिलाफ मानहानि केस में जीत हासिल कर लिया है। पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ने रेहम की निजी जिंदगी को लेकर कुछ दावे किए थे, जो बाद में झूठे साबित हुए। जिसके बाद न्यूज़ चैनल ने केस हारने के बाद रेहम से माफी भी मांगी है। लंदन के हाईकोर्ट में सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस मैथ्यू निकलिन ने दोनों पक्षों के बीच सुलह और न्यूज़ चैनल के रेहम से माफीनामे की जानकारी दी। 

यह है पूरा मामला

पाकिस्तान के चैनल दुनिया टीवी ने जून 2018 के एक शो में इमरान खान की दूसरी बेगम रेहम खान भी पहुंची थी। रेहम के मुताबिक, इस शो में शेख राशिद (पाकिस्तान के मौजूदा रेल मंत्री) ने उनपर कई संगीन आरोप लगाए थे और निजी जिंदगी को लेकर कई झूठे दावे किए थे।  रेहम के वकील एलेक्स कॉकरेन ने बताया, 'शेख राशिद ने रेहम खान पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उन्होंने पूर्व पति के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के साथ मिलीभगत की। साथ ही इमरान खान के खिलाफ लिखने के लिए नवाज शरीफ के भाई शहबाज़ शरीफ से मोटी रकम ली। जिसके बाद कोर्ट में ये सभी दावे साबित नहीं हो पाए।'

बोली रेहम, हुआ न्याय 

केस जीतने के बाद रेहम ने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि आखिरकार न्याय हुआ। मैं बेकसूर हूं, ये साबित करने के लिए मुझे एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कई न्यूज़ चैनलों ने अपने एजेंडे और व्यक्तिगत फायदे के लिए मेरी छवि का इस्तेमाल किया।' रेहम ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जीत से निष्पक्ष पत्रकारिकता और नैतिक राजनीति को बल मिलेगा।'

 इमरान खान की दूसरी बीबी है रेहम

आपको बता दें कि रेहम खान इमरान खान की दूसरी बीबी है। रेहम से इमरान ने 2015 में  शादी की थी और 10 महीने में ही उनकी राहें अलग हो गई। जबकि पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा से 1995 में हुई थी। दोनों 9 साल बाद अलग हो गए थे। जेमिमा और इमरान के दो बेटे भी हैं। अब इमरान खान ने अपनी आध्यात्मिक गुरु बुशरा से शादी की है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
PM Modi Netherlands Visit Photos: नीदरलैंड में गूंजा 'मोदी-मोदी', भारतीयों का जोश देख दुनिया हैरान