अमेरिका ने इस देश को दिया था अरबों की मदद, फिर भी मारे गए कई सैनिक

Published : Nov 12, 2019, 05:33 PM IST
अमेरिका ने इस देश को दिया था अरबों की मदद, फिर भी मारे गए कई सैनिक

सार

अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली पुस्तक ‘‘विद आल ड्यू रिस्पेक्ट: डिफेंडिंग अमेरिका विद ग्रिट एंड ग्रेस’’ मंगलवार को बाजार में आयी है। हेली ने लिखा है, ‘‘हमने पाकिस्तान को अन्य देशों की तुलना में अधिक सहायता दी।’’ 

वाशिंगटन. संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों को शरण देता है जो ‘‘अमेरिकी सैनिकों को मारने का प्रयास करते हैं।’’

हेली की पुस्तक लॉन्च

हेली की पुस्तक ‘‘विद आल ड्यू रिस्पेक्ट: डिफेंडिंग अमेरिका विद ग्रिट एंड ग्रेस’’ मंगलवार को बाजार में आयी। भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली ने इस पुस्तक में लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तब नाराज हुए जब उन्होंने उन्हें अपना यह निष्कर्ष सौंपा कि अमेरिकी सहायता प्राप्त करने वाले प्रमुख देशों में शामिल होने के बावजूद पाकिस्तान ने न केवल संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ वोट किया बल्कि आतंकवादियों को शरण भी दी।

पाकिस्तान का विरोध 

हेली ने अपनी पुस्तक में लिखा है, ‘‘हमने पाकिस्तान को अन्य देशों की तुलना में अधिक सहायता दी। 2017 में अमेरिका ने उसकी सेना को करीब एक अरब अमेरिकी डालर की सहायता दी। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में पूरे 76 प्रतिशत समय हमारा विरोध करता है। सबसे बुरा यह है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है जो हमारे अमेरिकी सैनिकों को मारने का प्रयास करते हैं।’’

सहायता ठप

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इन निष्कर्षों एवं अन्य चीजों से राष्ट्रपति ट्रंप को अवगत कराया। वह नाराज हुए। उसके तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस से यह सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित करने के लिए कहा कि अमेरिकी विदेशी सहायता केवल अमेरिकी हितों और अमेरिका के मित्रों को बढ़ावा देने के लिए दी जाए।’’

उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता अमेरिका के लिए हमेशा ही एक प्राथमिकता रहेगी।

 

 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इथियोपिया की संसद में हाथ जोड़कर क्या बोले PM Modi? गूंज उठीं तालियां
अब खत्म होगा युद्ध! NATO में शामिल नहीं होगा यूक्रेन लेकिन Zeleneski ने रखी एक बड़ी शर्त