भारत-बांग्लादेश के विदेश मंत्री आज करेंगे संयुक्त सलाहकार आयोग की 6 वीं बैठक, दिसंबर में होगी शिखर वार्ता

Published : Sep 29, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : Sep 29, 2020, 10:42 AM IST
भारत-बांग्लादेश के विदेश मंत्री आज करेंगे संयुक्त सलाहकार आयोग की 6 वीं बैठक, दिसंबर में होगी शिखर वार्ता

सार

मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच विदेश मंत्रियों के स्तर पर छठे संयुक्त सलाहकार आयोग (JCC) की वर्चुअल बैठक होगी। इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ढाका में उनके समकक्ष डॉ. एके अब्दुल मोमन के बीच चर्चा होगी। इस वर्चुअल बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों को लेकर स्थिति की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच दिसंबर 2020 में उच्च स्तर की शिखर वार्ता होने की संभावना है।

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को विदेश मंत्रियों के स्तर पर छठे संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) की वर्चुअल बैठक होगी। इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ढाका में उनके समकक्ष डॉ. एके अब्दुल मोमन के बीच चर्चा होगी। इस वर्चुअल बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों को लेकर स्थिति की समीक्षा करेंगे। संयुक्त सलाहकार आयोग दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर होने वाली प्रगति की समीक्षा करने का एक तंत्र है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच दिसंबर 2020 में उच्च स्तर की शिखर वार्ता होने की संभावना है।

दरअसल, पिछले महीने अगस्त में भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका का दौरा किया था। उसी दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया था कि दोनों पक्ष जल्द अगली जेसीसी की बैठक में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार जेसीसी में अन्य विषयों के साथ पीएम मोदी की ढाका यात्रा को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। पीएम मोदी शेख मुजीबुर्रहमान की बरसी में ढाका नहीं जा पाए थे। सूत्रों का कहना है कि जेसीसी मुजीब बारशो समारोह के दौरान बैठक कर रहा है, ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बैठक में मुजीब बारशो से संबंधित कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी ने मार्च के अपने एक भाषण में मुजीब बारशो समारोह के दौरान शेख मुजीबुर्रहमान को भारत का भी 'हीरो' बताया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump Yemen Operation: सऊदी पर हूती हमलों के बीच क्या ट्रंप बड़ा ऑपरेशन करने वाले हैं? 5 संकेत
Nila Vikhe Patil: महाराष्ट्र के मंत्री की भतीजी स्वीडन की सांसद, जानें शिक्षा और राजनीतिक सफर