भारत और मालदीव के बीच बनी सहमति, भारतीय सेना की टुकड़ी की होने लगी वापसी

Published : Mar 12, 2024, 04:12 PM IST
maldivies1

सार

भारत और मालदीव के बीच विवाद के बाद से चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच कुछ नरमी देखने को मिल रही है। भारत ने मालदीव से सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में भारत और मालदीव के संबंध सुधरने की उम्मीद है।  

वर्ल्ड डेस्क। भारत और मालदीव के बीच विवाद के बाद अब मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू  की ओर से सैन्य कर्मियों के निगरानी विमान चलाने वाले सैन्य कर्मियों को वहां से हटाने के आदेश के बाद भारत ने सीमा क्षेत्र से सैनिकों की टुकड़ी को वापस बुला लिया है। इस बात की पुष्ट मालदीव सरकार की ओर से की गई है। फिलहाल भारत की ओर से ऐसा कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।  

बताया जा रहा है कि 25 भारतीय सैनिकों ने 10 मार्च को ही अड्डू द्वीप समूह को छोड़ दिया था। यह सैन्य वापसी दोनों देशों की बीच बातचीत के बाद बनी सहमति पर हुआ है। चीन का समर्थन करने वाला मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पद संभालने के बाद ही मालदीव की समुद्री सीमा पर पेट्रोलिंग करने के लिए तैनात किए गए भारतीय सेना को बाहर निकालने को लेकर पहले ही ये बात कही थी।  

पढ़ें भारत के साथ विवाद का असर, मालदीव में पर्यटकों की संख्या हुई बहुत कम, चौंकाने वाला है डाटा

भारत और मालदीव के बीच बनी सहमति
नई दिल्ली में चर्चा के बाद दोनों पक्ष 10 मई तक कुल 1192 छोटे मूंगा द्वीपों वाले देश से 89 भारतीय सैनिकों और उनके सहायक कर्मचारियों की भारत वापसी को लेकर सहमत हुए थे।  सूचना के मुताबिक तीन भारतीय विमान औऱ दो हेलीकॉप्टर और एक फिक्स्ड-विंग विमान का संचालन भारतीय नागरिक कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा। ये विमान पहले ही पहुंच चुके हैं। 

चीन मालदीव के बीच समझौता
हालांकि मालदीव या भारतीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवानों की वापसी शुरू हो गई है। मालदीव ने बीते सप्ताह चीन के साथ एक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समझौता किया है। हालांकि मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये समझौता दोनों दोनों की बीच संबंधो को मजबूत बनाने के लिए किया गया है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Donald Trump: ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान
US Green Card: TCS, Infosys, Cognizant पर सख्ती, H-1B Visa और भारतीय IT कर्मचारियों पर क्या असर?