India Pakistan War: डोनाल्ड ट्रंप बोले- '5 विमान गिराए गए, मैंने रुकवाई लड़ाई'

Published : Jul 19, 2025, 09:58 AM ISTUpdated : Jul 19, 2025, 10:27 AM IST
Donald Trump

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रही लड़ाई रुकवाई। उन्होंने इस जंग में 5 विमानों के गिराए जाने की बात कही है।

India Pakistan Clash: मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का सैन्य संघर्ष हुआ था। इस संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 4-5 विमान गिराए गए थे। ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई रुकवाई। टैरिफ की धमकी देकर परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के बीच युद्ध विराम कराया।

व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने ये बातें कहीं। हालांकि यह नहीं बताया कि गिराए गए विमान भारत के थे या पाकिस्तान के। ट्रंप ने कहा, "विमानों को हवा में मार गिराया जा रहा था। 5, 5 या 4, लेकिन मुझे लगता है कि असल में 5 जेट मार गिराए गए थे।"

 

 

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम कराने का वादा दोहराया

ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा युद्ध रोका। व्यापार के माध्यम से तनाव कम किया। ट्रंप ने कहा, "हमने कई युद्ध रोके हैं। और ये गंभीर युद्ध थे। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। यह बड़ा होता जा रहा था। हमने इसे व्यापार के माध्यम से हल कर लिया।"

बता दें कि ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि लड़ाई रुकवाने में अमेरिका का कोई रोल नहीं था। जंग के दौरान अमेरिका के साथ व्यापार पर कोई बात नहीं हुई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 7-10 मई तक हुई थी लड़ाई

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था। इसके चलते 26 पर्यटक मारे गए थे। भारतीय सेनाओं ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर कर इसका बदला लिया। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंक के अड्डों को तबाह किया गया। इसके बाद 10 मई तक भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। इस जंग में भारत और पाकिस्तान के कितने विमान गिराए गए इसको लेकर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है।

विमानों को गिराने पर क्या है भारत और पाकिस्तान का दावा?

एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा है कि भारत ने कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया। हालांकि उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस पर भीषण हमला किया था। इस दौरान जमीन पर मौजूद कई विमान भी नष्ट हुए।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने बढ़ चढ़कर भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया है, लेकिन सबूत नहीं से सका है। पाकिस्तान ने राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

असंभव लेकिन सत्य! बिना औरत देखे 82 साल तक रहा जिंदा, पढ़ें इस शख्स की कहानी
Modi in Ethiopia: मोदी का भव्य स्वागत, खुद कार ड्राइव कर होटल ले गए PM अली-6 PHOTOS