रूस की धरती से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश- आंतरिक मामलों में हम बाहरी दखल के खिलाफ

Published : Sep 04, 2019, 04:18 PM IST
रूस की धरती से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश- आंतरिक मामलों में हम बाहरी दखल के खिलाफ

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिन के रूस दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंचे। यहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे कई अहम समझौते हुए।

मास्को. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिन के रूस दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंचे। यहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे कई अहम समझौते हुए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम (रूस और भारत) दोनों आंतरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। 

इससे पहले मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। व्लादिवोस्तोक में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी पुतिन के साथ खास बोट से ज्वेज्दा पोत निर्माण केंद्र भी देखने गए। मोदी 5 सितंबर को ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लेंगे। 

पहले समिट में अटलजी के साथ आया था- मोदी 
मोदी ने कहा "ये भारत-रूस के बीच 20वां समिट है। पहले समिट में मैं अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ आया था। उस वक्त में गुजरात का सीएम था। हमारी कोशिशें दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा अफगानिस्तान देखना चाहते हैं, जो स्वतंत्र हो, शांत हो और लोकतांत्रिक हो। हम दोनों किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं।   

पुतिन ने कहा- हर मंच पर एक साथ है भारत और रूस
पुतिन ने कहा, ''दोनो देशों के बीच काफी सामरिक संबंध हैं। हम इन्हें और मजबूत बना रहे हैं। हमारी प्राथमिकता निवेश और व्यापार है। दोनों देशों के व्यापार में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुझे विश्वास है कि दोनों देश कई और मोर्चे पर साथ आगे बढ़ेंगे। आज सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा में समझौते हुए हैं। हम भारत की कंपनियों का रूस में स्वागत करना चाहते हैं। भारत और रूस के बीच हथियारों को लेकर काफी अच्छे संबंध हैं, हम भारत में मिसाइल सिस्टम बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।''

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

60°F में ट्रंप का ओवरकोट और दस्ताने, शी जिनपिंग के स्वागत में बदला अंदाज, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी चर्चा?
Trump Xi Meeting Eplainer: 479 जवान, B-2-F22 और रेयर-अर्थ, शी जिनपिंग के स्वागत में इतना बड़ा आयोजन क्यों?