अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर को 2 साल की जेल, अपने पेशे में की थी कुछ ऐसी हरकत

Published : Jan 07, 2020, 05:18 PM IST
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर को 2 साल की जेल, अपने पेशे में की थी कुछ ऐसी हरकत

सार

अमेरिका में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को एक स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी योजना में संलिप्त होने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है 

न्यूयॉर्क. अमेरिका में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को एक स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी योजना में संलिप्त होने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है और जुर्माना और मुआवजे के रूप में दस लाख डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। चिकित्सक पर ओपिओइड दर्द निवारक और मांसपेशियों को आराम देने के लिए अवैध रूप से हजारों दवाएं वितरित करने का आरोप है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज फिलिप गुतारेज ने कैलिफोर्निया के 56 वर्षीय केन कुमार को सजा सुनाई। जज ने कुमार को 5,09,365 अमेरिकी डॉलर मुआवजा देने और 72,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया, इसके अलावा 4,94,900 डॉलर की उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।

कुमार ने अप्रैल 2019 में स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी और बड़ी संख्या में हाइड्रोकोडोन के वितरण के आरोप को स्वीकार किया था।

उन्हें 24 महीने जेल की सजा सुनाई गई और उसके बाद तीन साल तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इथियोपिया की संसद में गूंजा वंदे मातरम, PM मोदी ने संयुक्त सत्र को किया संबोधित, रचा इतिहास
भारत-चीन यात्रा पर बिग ब्रेकथ्रू: जनवरी से दिल्ली-शंघाई रोज़ाना उड़ानें! जानें पूरा शेड्यूल