उम्र के बेहद आखिरी पड़ाव में इस भारतीय महिला को मिली US की नागरिकता, आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

Published : Apr 06, 2024, 11:48 AM ISTUpdated : Apr 06, 2024, 11:51 AM IST
us greencard

सार

भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई नाम की महिला को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इस तरह से वो पूरी तरह से एक अमेरिकी नागरिक बन चुकी है।

अमेरिकी नागरिकता। भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई नाम की महिला को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इस तरह से वो पूरी तरह से एक अमेरिकी नागरिक बन चुकी है। ऐसा शायद अमेरिकी इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को 99 साल की उम्र में ग्रीन कार्ड मिला है। बता दें कि भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई का जन्म साल 1925 में भारत में हुआ था। फिलहाल वो अमेरिका के ऑरलैंडो में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। दाइबाई को अमेरिकी ग्रीन कार्ड मिलने का ये मतलब है कि दुनिया भर में कई लोग अभी भी अमेरिका को एक ऐसे देश के रूप में देखना चाहते ,हैं जहां आपको हमेशा बेहतर जीवन जीने का मौका मिल सके।

 

 

United States Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने  दाइबाई को ग्रीन कार्ड दिए जाने पर एक्स पर एक जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा की दाइबाई भारत से हैं। उन्होंने इस पल के लिए निष्ठा दिखाई है। वो बहुत उत्साहित है। USCIS ने एक्स पोस्ट पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें दाइबाई अपनी बेटी और USCIS अधिकारी के साथ ऑरलैंडो के ऑफिस में प्रमाण पत्र के साथ दिखाई दे रही है। इसके लिए USCIS ने  दाइबाई को बधाई भी दी।

अमेरिका में नागरिकता प्रमाण पत्र लेने का नियम

USCIS वेबसाइट के अनुसार, "ग्रीन कार्ड धारक जिनकी उम्र 65 साल या उससे अधिक है और जो कम से कम 20 सालों से अमेरिका में स्थायी निवासी के रूप में रह रहे हैं। वो सरकारी (नागरिक) परीक्षा का आसान संस्करण वाला एग्जाम दे सकते हैं। अमेरिकी नागरिक के रूप में किसी व्यक्ति की स्थाई स्थिति की पुष्टि करने के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र एक आधिकारिक दस्तावेज माना जाता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों हो रही एक के बाद भारतीयों की मौत, एक और छात्र ने तोड़ा दम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sydney Attack: कौन है सिडनी के हमलावर से भिड़ने वाला बहादुर शख्स, लोग बता रहे हीरो
Sydney: अपनी जान जोखिम में डाल कैसे हमलावर से भिड़ गया शख्स, Watch Video