भारत में 79% लोगों को सरकार पर भरोसा, इस मामले में 28 देशों में दूसरा स्थान; जानिए कौन है नंबर 1

Published : Jan 24, 2021, 08:36 AM IST
भारत में 79% लोगों को सरकार पर भरोसा, इस मामले में 28 देशों में दूसरा स्थान; जानिए कौन है नंबर 1

सार

एडलमैन रिसर्च की 2021 की ट्रस्ट बैरोमीटर रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इसके मुताबिक,  भारत सरकार पर देश के 79% लोगों ने अपना भरोसा जताया। भारत इस मामले में 28 देशों में दूसरे नंबर पर है। वहीं, चीन 82% के साथ टॉप पर है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में लोगों का सरकार पर 8% भरोसा घटा है। वहीं, सरकार पर भरोसे में सबसे ज्यादा इजाफा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी में हुआ। यह जानकारी 28 देशों में 33000 से ज्यादा लोगों पर 19 अक्टूबर से 18 नवंबर तक किए सर्वे में सामने आई है। 

 नई दिल्ली. एडलमैन रिसर्च की 2021 की ट्रस्ट बैरोमीटर रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इसके मुताबिक,  भारत सरकार पर देश के 79% लोगों ने अपना भरोसा जताया। भारत इस मामले में 28 देशों में दूसरे नंबर पर है। वहीं, चीन 82% के साथ टॉप पर है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में लोगों का सरकार पर 8% भरोसा घटा है। वहीं, सरकार पर भरोसे में सबसे ज्यादा इजाफा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी में हुआ। यह जानकारी 28 देशों में 33000 से ज्यादा लोगों पर 19 अक्टूबर से 18 नवंबर तक किए सर्वे में सामने आई है। 

बाइडेन के सामने बड़ी चुनौती
उधर, अमेरिका में जो बाइडेन ने हाल ही में 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उनके सामने कई चुनौतियां हैं। दरअसल, यहां 10 में से सिर्फ 4 लोगों ने सरकार और संस्थान पर भरोसा जताया है। 
 
किस देश की सरकार पर कितना भरोसा

देश भरोसा पिछले साल की तुलना में घटा/बढ़ा
चीन82%-8%
भारत  79%-2%
ऑस्ट्रेलिया61%+17%
कनाडा59%+9%
जर्मनी59%+14%


ये देश भी टॉप 10 में
द कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान और अमेरिका भी भरोसे के मामले में टॉप 10 देशों में हैं। वहीं, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन में भी सरकार पर भरोसा बढ़ा है। इसके साथ ही एनजीओ के प्रति लोगों के विचार बदले। वहीं, मीडिया की स्थिति में भी सुधार आया।

सेक्टर भरोसा  अंतर
बिजनेस61%+2%
एनजीओ57%-1%
सरकार53%+3%
मीडिया51%+2%
सीईओ44%-4%

अमेरिका में नाराजगी का क्या है कारण
अमेरिका में महामारी, बेरोजगारी की वजह से नाराजगी बढ़ी। यहां महामारी को लेकर लापरवाही और बेरोजगारी से भी सरकारों पर भरोसा घटा है। अमेरिका के अलावा चीन को भी महामारी को लेकर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अमेरिका में चुनाव के बाद भरोसे में 5% वहीं, चीन में मई 2020 के बाद 18% कमी आई है। वहां हालात आर्थिक मंदी जैसे हो गए हैं।
 
वैज्ञानिकों पर बढ़ा भरोसा
महामारी, बेरोजगारी और गरीबी के चलते राजनेताओं, धार्मिक नेताओं पर लोगों का भरोसा घटा है। जबकि इस दौर में वैज्ञानिकों और पड़ोसियों या स्थानीय समुदाय पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी