Indonesia में शादीशुदा महिला को गैर पुरुष से संबंध बनाने पर मिली तालिबानी सजा, सरेआम लगे 100 कोड़े

Published : Jan 14, 2022, 11:09 PM IST
Indonesia में शादीशुदा महिला को गैर पुरुष से संबंध बनाने पर मिली तालिबानी सजा, सरेआम लगे 100 कोड़े

सार

इंडोनेशिया में एक शादीशुदा महिला को गैर पुरुष से संबंध बनाने पर तालिबानी सजा दी गई। पुरुष भी विवाहित था। जुर्म कबूल करने पर महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे गए,  जबकि पुरुष को सिर्फ 15 कोड़े मारे गए।

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) में एक शादीशुदा महिला को गैर पुरुष से संबंध बनाने पर तालिबानी सजा दी गई। पुरुष भी विवाहित था। जुर्म कबूल करने पर महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे गए,  जबकि पुरुष को सिर्फ 15 कोड़े मारे गए।

कोड़े मारने की सजा पूरी करने के लिए पुलिस अधिकारियों की निगरानी ने महिला को एक मंच पर ले जाया गया। यहां महिला को लोगों के सामने खड़ा कर दिया गया। इसके बाद नकाब पहने एक पुलिस अधिकारी ने उसे कोड़े मारने शुरू किए। महिला को लगातार 100 कोड़े मारे जाने थे, लेकिन वह दर्द के मारे खड़ी नहीं रह पा रही थी, जिसके चलते उसे थोड़ी देर रुककर कोड़े मारे गए। 

क्या है मामला?
घटना इंडोनेशिया के ऐच राज्य की है। इंडोनेशिया मुस्लिम देश है। यहां शरिया कानून (Sharia Law) लागू है। अपराध करने पर दोषी को शरिया कानून के अनुसार सजा दी जाती है। 2018 में पुरुष और महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, तब से केस चल रहा था। पहले पुरुष को 30 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे 15 कोड़े में तब्दील कर दिया।

पुलिस डिपार्टमेंट के जांच अधिकारी इवान नजर अलावी ने बताया कि हमारे कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला और गैर पुरुष को अवैध संबंधों के आरोप में सजा सुनाई है। पुरुष भी पहले से विवाहित था। इनके संबंधों की जांच की कई तो महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि पुरुष ने आरोपों को गलत बताया। जजों के लिए उसे दोषी ठहराना मुश्किल था।

बता दें कि इंडोनेशिया में जुआ खेलने, शराब पीने और समलैंगिकता के मामले में बेहद सख्त सजा है। महिला या पुरुष द्वारा अवैध संबंध बनाना यहां जुर्म है। कहने को तो ऐसे मामलों में शरिया कानून महिला पुरुष दोनों पर समान रूप से लागू होता है, लेकिन कई मामलों में महिलाओं के प्रति भेदभाव साफ नजर आता है। 


ये भी पढ़ें

British सांसदों को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाली वह महिला, जिसका सच सामने आया तो हिल गई संसद, इंटेलीजेंस हैरान

बदहाल Pakistan को अब IMF ही बचा सकता, फरवरी तक मदद नहीं मिलने पर आर्थिक संकट में होगा पड़ोसी देश

Mali में सैन्य शासन ने आम चुनावों को 4 साल के लिए टाला, United Nations ने चिंता जता कहा-लोकतंत्र की हो बहाली

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran-US Tension: इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी, ट्रंप को किसने दे डाली खुली धमकी
USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?