Video: ईरान ने इजराइल पर बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान

Video: ईरान ने इजराइल पर बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान

Published : Oct 02, 2024, 10:10 AM IST

ईरान ने एक के बाद एक इजराइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी। इस घटना के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और अब उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।

ईरान ने मंगलवार की शाम को तकरीबन 200 मिसाइलों से इजराइल पर हमला किया। हालांकि इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने कई मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने इन मिसाइलों को दागकर बहुत बड़ी गलती कर दी है और अब उसे कीमत चुकानी होगी। 

इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की ओर से इस मामले में इजराइल का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम इतना प्रभावी है कि उसे भेद पाना आसान नहीं है। आयरन डोम की वजह से ईरानी हमले को नाकाम कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि अमेरिका की ओऱ से इजराइल की मदद को लेकर भी आश्वासन दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम से इजराइल पर हुए ईरानी हमले को लेकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। लगातार उनके द्वारा अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से अपडेट भी लिया जा रहा है। अमेरिकी सेना को ईरान के इस हमले के खिलाफ इजराइल की रक्षा में सहायता करने और इजराइल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया गया है। 
 

03:06सस्ता तेल तो है शुरुआत, Iran America Ceasefire से भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे
03:04Iran Israel Us War : 8 पुलों की हिट लिस्ट... सामने आया ईरान का तबाही मचाने वाला प्लान!
03:03Iran vs Us Israel War : क्या हैं ईरान की 3 सबसे सॉलिड डिमांड? इनके पूरा होते ही थम जाएगा युद्ध
03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?