Disturbing Video: Allah Hu Akbar....बोलते हुए हमास आतंकियों ने इजराइली महिला के साथ किया जानवर जैसा सुलूक

Published : Oct 07, 2023, 06:02 PM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 07:10 PM IST
Hamas-terrorist-cruelty-with-israel-woman

सार

हमले के दौरान हमास के आतंकियों ने इजरायली महिलाओं को पकड़ लिया और इस्लामिक नारे 'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच उनकी परेड कराई।

Israel Hamas War: हमास के दर्जनों आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ कर कई खतरनाक हमले किए हैं। इजरायल के इतिहास का सबसे खतरनाक हमलों में यह एक है। हमले के दौरान हमास के आतंकियों ने इजरायली महिलाओं को पकड़ लिया और इस्लामिक नारे 'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच उनकी परेड कराई।

7 अक्टूबर इजरायल में हुए हमलों का सबसे खराब दिन

गाजापट्टी से इजरायली क्षेत्र में 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने सबसे खतरनाक हमला किया। यह इजरायली इतिहास का सबसे खराब हमला रहा है। हमास ने शनिवार को पांच हजार से अधिक रॉकेट दागे। इस हमले में बड़े पैमाने पर हताहत और क्षति हुई। हमले के दौरान हमास आतंकियों ने बड़े पैमाने पर इजरायली महिलाओं को पकड़कर उनके साथ दरिंदगी की। हमास के आतंकियों ने शनिवार को हमले के दौरान इस्लामिक नारे 'अल्लाह हू अकबर' लगाते हुए महिलाओं को नंगा कर परेड कराई। हमास के आतंकवादियों ने हमले के दौरान कई इजरायली नागरिकों और रक्षा कर्मियों को पकड़ लिया है और उन्हें गाजा पट्टी में ले गए हैं। घटना के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 

कई वीडियो में महिलाओं के साथ दरिंदगी

हमास आतंकियों द्वारा एक इजरायली महिला का अपहरण और उनके साथ दरिंदगी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। एक वीडियो में महिला को जबरदस्ती जीप में डालते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं। जीप में और उसके आसपास सभी आतंकवादी 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रहे थे जबकि असहाय इजरायली महिला उनकी बंदी बनी हुई थी।

एक अन्य वीडियो में हमास के आतंकवादी एक मृत इजरायली महिला की लाश को एक खुले वाहन में घुमाते हुए नजर आ रहे। इस वीडियो में भी आतंकी इस्लामिक नारा 'अल्लाह हू अकबर' लगा रहे थे। इजराइली महिला के शव को निर्वस्त्र कर दिया गया। एक अन्य वीडियो में एक बुजुर्ग इजरायली महिला को हमास द्वारा अपहरण कर गाजा पट्टी ले जाते हुए दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:

Explainer: क्या है फिलिस्तीन-इजराइल विवाद की अनंत कथा? एक साजिश जिसे आज भी भुगत रहे लोग

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

असंभव लेकिन सत्य! बिना औरत देखे 82 साल तक रहा जिंदा, पढ़ें इस शख्स की कहानी
Modi in Ethiopia: मोदी का भव्य स्वागत, खुद कार ड्राइव कर होटल ले गए PM अली-6 PHOTOS