
Israel responds on India: दक्षिण लेबनान के एक शहर में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना मुख्यालय पर हमलों के बाद इजरायल ने भारत की नसीहत पर जवाब दिया है। इजरायली दूत ने कहा कि हिजबुल्लाह UNIFIL चौकियों के पास इजरायल पर गोलीबारी कर रहा है। वह यूएन हेडक्वार्टर्स को ढाल के रूप में आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहा है।
दरअसल, इजरायली आर्मी ने यूएन शांति सेना के दक्षिण लेबनान स्थित बेस पर आर्टिलरी फायरिंग की है। इजरायल के इस कदम पर भारत ने सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में कहा कि यूएन के प्रीमाइजेस को कम से कम इस हमले से दूर रखा जाना चाहिए।
इजरायल से भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा: हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए, और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके जनादेश की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।
हिजबुल्लाह पर संयुक्त राष्ट्र को ढाल बनाने का आरोप
इजरायल ने हिजबुल्लाह पर संयुक्त राष्ट्र को ढाल बनाने का आरोप लगाया है। इजरायल ने भारत के रूख पर कहा कि हिजबुल्लाह, संयुक्त राष्ट्र की फैसिलिटीस, कर्मचारियों और अपने मिलिट्री ऑपरेशन्स का इस्तेमाल ढाल के रूप में कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को संभावित रूप से खतरा हो सकता है। वह अपने नागरिकों और सैन्य कर्मियों को हिजबुल्लाह द्वारा उत्पन्न खतरों से बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। वह अपनी आत्मरक्षा हर हाल में करेगा।
दरअसल, भारत पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में इजरायल के साथ अपनी निकटता दर्शाते हुए लगातार हमास या हिजबुल्लाह जैसे संगठनों पर कार्रवाई को सही ठहरा रहा है।
यह भी पढ़ें:
Diplomatic Gifts: ASEAN समिट में प्रधानमंत्री मोदी का सांस्कृतिक आदान-प्रदान
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।