अब प्राइवेट सेक्टर भी बना सकेंगे रॉकेट, Inter-Planetary Mission का भी बन सकेंगे हिस्‍सा

Published : Jun 25, 2020, 02:04 PM IST
अब प्राइवेट सेक्टर भी बना सकेंगे रॉकेट, Inter-Planetary Mission का भी बन सकेंगे हिस्‍सा

सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ग्रहों की खोज मिशन सहित अंतरिक्ष गतिविधियों की श्रृंखला में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके साथ की सिवान ने स्‍पष्‍ट किया कि इसरो अपनी गतिविधियां कम करने नहीं जा रहा।

नई दिल्ली. इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइ‍जेशन (ISRO) के प्रमुख के. सिवान ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को अब रॉकेट, उपग्रहों के निर्माण और प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान करने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों को करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतर-ग्रहीय मिशनों का हिस्सा हो सकता है। 

अंतरिक्ष की गतिविधियों में भागीदारी को मंजूरी 

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ग्रहों की खोज मिशन सहित अंतरिक्ष गतिविधियों की श्रृंखला में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके साथ की सिवान ने स्‍पष्‍ट किया कि इसरो अपनी गतिविधियां कम करने नहीं जा रहा और संगठन अंतरिक्ष-आधारित गतिविधियों को उन्नत अनुसंधान और विकास, अंतर-ग्रहीय और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन सहित जारी रखेगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

व्हाइट हाउस में ट्रंप की धमाकेदार घोषणा-अर्थव्यवस्था मजबूत, सीमा अब अटूट! जानिए भाषण के मुख्य अंश
..तो बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, जानें क्या है तालिबान का नया प्लान?