शिंजो आबे की हत्या के बाद जापानी PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने देश के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद यह फैसला लिया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 12:38 PM IST

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने सबक लिया है। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। किशिदा ने हमले की निंदा की और इसे बर्बर और क्रूर बताया। उन्होंने राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री फुरुकावा योशीहिसा और अन्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान हमले की प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कभी भी हिंसा और आतंकवाद के आगे नहीं झुकें।

चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार किशिदा ने रविवार को होने वाले उच्च सदन के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी ने राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख नाकामुरा इटारू को कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य शीर्ष राजनेताओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। 

Latest Videos

शिंजो आबे की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
दरअसल, शुक्रवार को जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान शिंजो आबे पर हमला हुआ था। हमलावर शॉर्टगन लेकर आबे के बेहद पास आ गया और उन्हें गोली मार दी थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमलावर जिस तरह आसानी से गन लेकर आबे के करीब पहुंच गया, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- शिंजो आबे को मैंने इसलिए मारा...हत्यारे ने जब बताई वजह तो जापानी रह गए शॉक्ड, किशिदा भी हैरान

आबे की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों को लेकर प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा है कि सुरक्षा में चूक नहीं हुई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। यह जांच का विषय है कि हमला कैसे हुआ? बता दें कि जापान में बंदूक हिंसा अत्यंत दुर्लभ है। यहां दुनिया के सबसे सख्त बंदूक नियंत्रण कानून लागू हैं। माना जा रहा है कि हमलावर ने आबे की हत्या के लिए अपने घर में ही बंदूक बनाया था।

यह भी पढ़ें- तस्वीर शेयर कर मोदी ने कहा- शिंजो आबे के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं, शनिवार को भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों