जापान के राजनीतिक इतिहास में तीन पीढ़ियों से राज करने वाले शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके दादा भी प्रधानमंत्री रह चुके हैं जबकि पिता भी कैबिनेट का महत्वपूर्ण हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, लोकप्रिय राजनीतिक परिवार के सबसे लोकप्रिय सदस्य की हत्या से हर कोई हैरान है। 

टोक्यो। जापान (Japan) की राजनीति के प्रिंस पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की गोली मारकर की गई हत्या के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शिंजो के हत्यारे ने उनकी हत्या किए जाने की वजह के बारे में बताया है। हालांकि, हत्या (Former PM Shinzo Abe shot dead) की इस घटना के बाद देश ही नहीं पूरे विश्व में निंदा की जा रही है। शिंजो आबे का हत्यारा जापानी मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या बताई हत्या की वजह...

एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। शिंजो आबे के पकड़े गए हत्यारे ने बताया कि वह उनकी नीतियों से नाखुश था। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि आबे पर हमला करने वाला उनसे असंतुष्ट था। वह उनकी हत्या के लिए काफी दिनों से प्लानिंग कर रहा था। पकड़ा गया 41 वर्षीय हत्यारा, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। उसने अपनी बंदूक से आबे पर गोलियां चलाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे के घर में काफी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं।

शिंजो आबे की कहां हुई हत्या?

शिंजो आबे पश्चिमी शहर नारा में एक ट्रेन स्टेशन के बाहर प्रचार कर रहे थे। लोगों को संबोधित किए जाने के दौरान उन पर सीधे दो गोलियां चली। गोली चलते ही सुरक्षा अधिकारी उस हत्यारे पर टूट पड़े। एक ग्रे टी-शर्ट और बेज रंग की पतलून में संदिग्ध को अधिकारियों ने किसी तरह से काबू में किया। हालांकि, तबतक शिंजो को गोली लग चुकी थी और उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी।

पहली तस्वीर में इस तरह सड़क पर गिरे दिखे

आबे की एक तस्वीर में उनको सड़क पर रेलिंग के सहारे लेटा हुआ दिखाया गया है। उनकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है। उनके चारों ओर काफी संख्या में लोग जुटे हुए दिख रहे हैं। कुछ लोग उनको बचाने का प्रयास करते हुए दिल पर मालिश करते हुए दिख रहे हैं।

पीएम फुमियो किशिदा ने कड़े शब्दों में निंदा की

जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जापानी लोगों और विश्व नेताओं ने एक ऐसे देश में हत्या के प्रयास पर आश्चर्य व्यक्त किया है जहां राजनीतिक हिंसा दुर्लभ है और बंदूकों को कसकर नियंत्रित किया जाता है। किशिदा ने कहा कि उनका जीवन बचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। मैंने अपनी दिल की गहराइयों से उनकी जान बचाने के लिए प्रार्थना की थी। 

जनता से हमेशा घुलमिल जाते थे आबे

पूर्व पीएम शिंजो आबे हमेशा ही जनता से घुलमिल जाते थे। वह अपने सशस्त्र सुरक्षा बलों के साथ होने के बाद भी आम लेागों के बीच चले जाते थे। उनसे बातचीत करने लगे, उनको संबोधित करने लगते थे। शुक्रवार को भी शिंजो एक रेलवे स्टेशन के पास लोगों को संबोधित कर रहे थे जब उनको गोली मारी गई।

ये भी देखें : 

2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos

इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को बीच रोड 2 गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट