उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने से दक्षिण कोरिया और जापान में बढ़ा डर, लोगों को किया गया अलर्ट

Published : Nov 03, 2022, 04:03 PM IST
उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने से दक्षिण कोरिया और जापान में बढ़ा डर, लोगों को किया गया अलर्ट

सार

उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल फायर किए जाने से जापान और दक्षिण कोरिया में डर है। दोनों देशों ने अपने नागरिकों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। गुरुवार को भी उत्तर कोरिया ने मिसाइल फायर किए। 

सियोल। उत्तर कोरिया द्वारा एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइल फायर किए जाने से दक्षिण कोरिया और जापान में डर बढ़ गया है। दोनों देशों ने अपने नागरिकों को हमले से बचने के लिए अलर्ट किया है। गुरुवार को भी उत्तर कोरिया ने मिसाइल फायर किए। इनमें एक लंबी दूरी तक मार करने वाला दो छोटी दूरी तक मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल थे। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि एक दक्षिण कोरियाई द्वीप के लोगों और उत्तरी जापान के कुछ हिस्सों में लोगों को शरण लेने के लिए चेतावनी दी गई है। हमने एक लॉन्ग रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने का पता लगाया है। इसे प्योंगयांग के सुनन इलाके से सुबह करीब 07:40 बजे लॉन्च किया गया था। मिसाइल पूर्वी सागर में गिरा। इस क्षेत्र को सी ऑफ जापान भी कहा जाता है। सुबह करीब 08:39 बजे दक्षिण प्योंगन के काचोन से दो शॉर्ट रेंज के बैलिस्टिक मिसाइलें फायर की गईं। 

तैयार है दक्षिण कोरिया की सेना 
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगरानी और सतर्कता को मजबूत किया गया है। बुधवार को उत्तर कोरिया ने 20 मिसाइलें फायर की थी। इनमें से एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के समुद्री इलाके में गिरी थी। दरअसल, दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा अब तक का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। इसमें दोनों देशों के सैकड़ों फाइटर प्लेन और अन्य विमान हिस्सा ले रहे हैं। इससे उत्तर कोरिया बौखला गया है और वह लगातार मिसाइलें दागकर चेतावनी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी देशों को युद्ध के लिए उकसा रहा तानाशाह किम जोंग, लगातार दूसरे दिन फिर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल

स्थानीय मीडिया के अनुसार दक्षिण कोरिया के पूर्वी द्वीप उल्लुंगडो पर हवाई हमले के सायरन बजे थे। यहां उत्तर कोरिया द्वारा दागे गए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक के वास्तविक समुद्री सीमा को पार करने के बाद लोगों को शेल्टर में रहने की चेतावनी दी गई। दूसरी ओर जापानी सरकार ने उत्तरी क्षेत्रों के लोगों को सुबह 8 बजे चेतावनी जारी की और उन्हें घर के अंदर रहने या शेल्टर में चले जाने के लिए कहा गया। 

यह भी पढ़ें- साउथ कोरिया-USA की एयर ड्रिल से बौखलाया किम जोंग,दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, दुनिया पर 3rd world war का डर
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi In Europe: TATA और ASML की वो एक सीक्रेट डील जिसने उड़ा दी चीन-ताइवान की नींद!
Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट