
टोक्यो। जापान की एक महिला नेता ने चुनाव जीतने के लिए जो किया उसे देख लोग बोल रहे हैं कि इन्होंने तो हद कर दी। टोक्यो गवर्नर पद के चुनाव में महिला उम्मीदवार ने नेशनल टीवी पर लाइव आने के दौरान अपने कपड़े उतारकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस महिला का नाम एरी उचिनो है। वह एनएचके पार्टी की उम्मीदवार हैं।
एरी उचिनो ने लाइव टीवी पर अपना शर्ट उतार फेंका। उसके नीचे वह ट्यूब टॉप पहने हुईं थी। कपड़ा उतारने के बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वह वोट जीतने के लिए पर्याप्त "हॉट" हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला ने शर्ट उतार दिया टॉपलेस जैसा पोज
वीडियो में देखा जा सकता है उचिनो बटन वाला शर्ट पहने हुईं हैं। वह एक टेबल के पीछे हैं। वह एनीमे-शैली की आवाज में जापानी मतदाताओं को संबोधित करती हैं। इस दौरान अपना शर्ट उतार देती हैं। वह ऐसा पोज देती हैं जिससे लगता है कि टॉपलेस हैं।
शर्ट उतारने के बाद उचिनो बोलीं मैं बहुत प्यारी हूं
शर्ट उतारने के बाद उचिनो कहती हैं, "मैं बहुत प्यारी हूं। प्लीज मेरे चुनाव प्रचार को देखें। क्या आपको लगता है कि मैं आकर्षक हूं?" उन्होंने दर्शकों को मैसेजिंग ऐप LINE पर उन्हें जोड़ने के लिए आमंत्रित किया और वादा किया कि वह सभी को खुद जवाब देंगी।
वीडियो वायरल हुआ तो होने लगी उचिनो की आलोचना
वीडियो वायरल होने के बाद लोग उचिनो को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने इस हरकत के लिए उचिनो की आलोचना की है। कहा है कि आपने खुद को वस्तु के रूप में पेश किया। आपको अपनी नीति और नेतृत्व गुणों की बात करनी थी। इसकी जगह अपनी शारीरिक बनावट को प्राथमिकता दी।
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "इस समय, उन्हें नियम बदल देने चाहिए। लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। लोग वोट पाने के लिए तमाशा कर रहे हैं। यह लोकतंत्र नहीं है। चाहे आप चुनावों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में कितनी भी बात करें लेकिन यह जन कल्याण नहीं है।"
बता दें कि उचिनो का यह स्टंट काम नहीं आया। 7 जुलाई को हुए टोक्यो गवर्नर चुनाव में 71 वर्षीय युरिको कोइके ने लगातार तीसरी बार जीत पाई। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। कोइके 2016 में टोक्यो की पहली महिला गवर्नर बनीं थी। इसके बाद 2020 में अपना दूसरा कार्यकाल जीता था।
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल की इस लड़की ने America's Got Talent में मचाया धमाल, आनंद महिंद्रा से रहा ना गया- VIDEO
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।