कमला हैरिस बनीं अमेरिका की नई वॉइस प्रेसीडेंट, US में उपराष्ट्रपति बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला

Published : Nov 08, 2020, 04:21 AM ISTUpdated : Nov 08, 2020, 04:24 AM IST
कमला हैरिस बनीं अमेरिका की नई वॉइस प्रेसीडेंट, US में उपराष्ट्रपति बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। 

वाशिंगटन. अमेरकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद वाला पदभार संभालेंगी।

अमेरिकी चुनाव परिणाम से परदा उठने के बाद कमला हैरिस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है, जिसपर खुद को उन्होंने अमेरिका का उपराष्ट्रपति लिख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने हैं। यह अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा के बारे में है। हमारे आगे बहुत  काम है। आइयें शुरू करें।

 

बता दें कि सन 1964 में ऑकलैंड में कमला हैरिस का जन्म हुआ था। इनकी मां का नाम श्यामला गोपालन और पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस थे। इनके पिता स्तन कैंसर वैज्ञानिक जो कि जमैकाई मूल के थे। हैरिस ने 1998 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से हैरिस ने कानूनी की पढ़ाई की है। साल 2003 में हैरिस को सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था। यहां भी उन्होंने अपने शुरुआती राजनीति में कारनामा कर दिया था। उन्हें कैलिफोर्निया की अ़टॉर्नी जनरल चुना गया था।

गौरतलब है कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं। अमेरिका में शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी इसके साथ ही हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई होंगी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम