PAK मॉडल कंदील बलोच की भाई ने गला घोंट की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Published : Sep 27, 2019, 04:01 PM ISTUpdated : Sep 27, 2019, 06:30 PM IST
PAK मॉडल कंदील बलोच की भाई ने गला घोंट की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

सार

पाकिस्तान की मॉडल और सोशल मीडिया स्टार रहीं कंदील बलोच की हत्या उनके ही भाई ने ही की थी। मुल्तान की एक अदालत ने मुहम्मद वसीम को हत्या का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कंदील की 2016 में हत्या हुई थी।   

लाहौर. पाकिस्तान की मॉडल और सोशल मीडिया स्टार रहीं कंदील बलोच की हत्या उनके ही भाई ने ही की थी। मुल्तान की एक अदालत ने मुहम्मद वसीम को हत्या का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कंदील की 2016 में हत्या हुई थी। 

फैसले के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

मुहम्मद वसीम के वकील ने बताया कि वह फैसले के खिलाफ अपील दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने बलूच के दो अन्य भाइयों सहित छह लोगों को बरी कर दिया गया है। पहले वसीम ने स्वीकार किया था कि उसने सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण बहन का गला घोंट दिया। लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गया।

गला घोंट कर हत्या की गई थी
पुलिस के मुताबिक कंदील बलोच की गला घोंट कर हत्या की गई थी। 15 जुलाई 2016 को बलोच की हत्या की खबर आई। देर रात गिरफ्तारी के बाद उसके भाई वसीम ने हत्या की बात कबूल ली थी। भाई का कहना था कि कंदील के कारण उसके परिवार की बेइज्जती हो रही थी। सोशल मीडिया पर कंदील के वीडियो आते थे, तो लोग उसे और परिवार को ताने देते थे। 

 

बलूच का असली नाम फौजिया अजीम था। उन्हें पाकिस्तान का किम कार्दशियन बताया गया था और उन्होंने अपने सोशल मीडिया की प्रसिद्धि के दम पर मॉडलिंग करियर बनाया था। उनकी हत्या से पूरा पाकिस्तान सदमे में था। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Banned Items in UAE: खसखस से लेकर खिलौना गन तक, ये चीजें ले जाना पड़ सकता है महंगा
ब्लैक सी में 13 भारतीयों पर मंडराया खतरा! आखिर MV AMIR1 पर क्या हुआ, भारत ने क्या किया?