Amritpal Singh close associate died: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी का ब्रिटेन में निधन हो गया है। अमृतपाल का सहयोगी खलिस्तानी अलगाववादी अवतार सिह खांडा ने बीते दिनों भारतीय उच्चायोग लंदन में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। अवतार सिंह को लंदन के बर्मिंघम अस्पताल में भर्ती थे। अलगाववादी नेता की मौत का सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स के अनुसार खांडा को ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद लंदन में प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
अमृतपाल सिंह के खिलाफ भारत में हो रही कार्रवाई के खिलाफ उनके सहयोगी और खालिस्तानी समर्थक नेता अवतार सिंह खांडा ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में प्रदर्शन किया था। मार्च में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई और भारतीय ध्वज को खालिस्तानियों ने नीचे उतार कर अपना झंडा लगा दिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग पर चढ़ते और भारतीय झंडे को नीचे उतारते हुए दिखाया गया है। वीडियो में अवतार सिंह खांडा विरोध का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं।
अमृतपाल सिंह पुलिस को देता रहा चकमा
पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन 'वारिस पंजाब डे' के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी। दरअसल, अमृतपाल और उनके समर्थकों ने अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस थाने में तोड़-फोड़ की थी। झड़प में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इसके बाद पंजाब में वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर और उसकी गिरफ्तारी के आदेश से हजारों की संख्या में उसके समर्थक सड़केां पर आ गए थे। हालांकि, पुलिस की 100 से अधिक गाड़ियां अमृतपाल का पीछा करती रहीं थी और वह उनकी आंखों में धूल झोंकते हुए फरार हो गया था। 35 दिनों तक पंजाब पुलिस को चकमा देने के बाद, अमृतपाल सिंह ने 23 अप्रैल को पंजाब के मोगा के एक गुरुद्वारे में आत्मसमर्पण कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।