म्यांमार की जेड खदान में भयंकर लैंडस्लाइड, 100 से अधिक लोग मिसिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published : Dec 22, 2021, 12:05 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 12:12 PM IST
म्यांमार की जेड खदान में भयंकर लैंडस्लाइड, 100 से अधिक लोग मिसिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सार

म्यांमार(Myanmar) में 22 दिसंबर को एक भयंकर हादसा हुआ है। यहां की जेड खदान में भूस्खलन से 100 से अधिक लोग लापता हैं। आशंका है कि कइयों की मौत हो गई है। भारतीय समाचार एजेंसी ANI ने  शिन्हुआ न्यूज के हवाले से यह खबर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यांगून. उत्तरी म्यांमार(Myanmar) में एक जेड खदान(jade stone) में 22 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे भूस्खलन(Landslide) हो गया। इस हादसे में 100 से अधिक लोग लापता हैं। आशंका है कि इनमें से कइयों की मौत हो गई है। 25 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम के 200 सदस्य मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के मुताबिक हादसा काचिन राज्य की हपकांत खदान में सुबह करीब 4 बजे हुआ।। बता दें कि म्यांमार में पिछले साल जुलाई में भारी बारिश की वजह से काचिन राज्य की एक खदान में लैंडस्लाइड हुई थी। इस हादसे में करीब 300 लोगों की जान चली गई थी।

भूले नहीं है लोग पिछला हादसा
म्यांमार में पिछले साल जुलाई में जेड खदान में भूस्खलन हुआ था। पिछले साल म्यांमार में भारी बारिश हुई थी। इसमें 100 लोग तो सिर्फ जमीन के अंदर ही दफन हो गए थे। बता दें कि म्यांमार में बड़ी संख्या में जेड खदान हैं। जेड या हरिताश्म एक चमकीला पत्थर है। यह दो भिन्न तरह के सिलिकेट खनिजों से बना पत्थर होता है। नेफ्राइट जेड में कैल्शियम एवं मैग्नेशियम बहुल एम्फीबोल खनिज, एक्टीनोलाइट होता है। दूसरा जेडिटाइट में पूर्णतया जेडियाइट, एक अल्यूमिनियम बहुल पायरॉक्सीन होता है। देखेने में यह एक पारदर्शी या पाराभासी हरा पत्थर होता है। अँग्रेजी का शब्द जेड स्पेनिश शब्द पीड्रा दे इजाड से निकला है। यह कमर एवं गुर्दे की कई बीमारियों के इलाज में प्रयोग होता था।

यह भी जानें
टाउनशिप के अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि जब लोग खदान में काम कर रहे थे, तब यह हादसा हुआ। मिट्टी में कितने लोग दबे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बचाव कार्य जारी है। बता दें कि काचिन राज्य में अकसर  लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। जेड भूस्खलन के तौर पर जाना जाता है। नवंबर 2015 में इसी क्षेत्र में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था। तब हादसे में करीब 116 लोगों की मौत हो गई थी।


यह भी पढ़ें
Philippines Typhoon Update: सबकुछ उड़ा ले गया तूफान; पर इन हंसते-खेलते मासूमों ने दिया संदेश-'डरने का नहीं'
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6.2 तीव्रता का भूकंप; 20 सेकंड तक कांपती रही धरती; साल 2010 के बाद ऐसा झटका

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?