वर्ल्ड मीडिया में Lata mangeshkar को श्रद्धांजलि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा- भारत की सबसे मधुर आवाज नहीं रही

World media on Lata mangeshkar :  सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के बाद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर रही। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ ही देश-विदेश के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुनियाभर के अखबारों और मीडिया ने भी लता मंगेशकर के निधन की खबर को प्रमुखता से छापा। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2022 5:01 AM IST

इंटरनेशनल डेस्क।  सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन (Lata mangeshkar death news) के बाद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर रही। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ ही देश-विदेश के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुनियाभर के अखबारों और मीडिया ने भी लता मंगेशकर के निधन की खबर को प्रमुखता से छापा। 

ब्रिटेन के Dailymail ने लिखा - भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक और बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों तक संगीत और माधुर्य को परिभाषित किया, का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबर में बताया गया है कि उन्हें कोविड 19 होने की पुष्टि हुई थी। इसमें लिखा गया है कि लता मंगेशकर ने 70 से अधिक समय तक भारतीय संगीत को आवाज दी। 

Latest Videos

अल जजीरा ने हैडलाइन में लिखा - भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन। इसकी खबर में लिखा गया है कि भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक और दक्षिण एशिया में पीढ़ियों से संगीत की मिठास को परिभाषित करने वाली गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबर में बताया गया कि मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ। 

Lata Mangeshkar ने अपने अंतिम पलों में पिता के गाने सुनकर किया उनसे संवाद, फिर हो गई हमेशा के लिए खामोश

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा - बॉलीवुड की सबसे प्यारी आवाज का 92 की उम्र में निधन। इस खबर में उनके भारत रत्न समेत तमाम सम्मानों का जिक्र किया गया है। खबर में देश में दो दिनों के राजकीय शोक का भी जिक्र किया गया है। इसमें 2009 में एक किताब में उनके छपे हुए इंटरव्यू के कुछ अंश भी लिए गए हैं। 

पड़ोसी देश पाकिस्तान के न्यूज चैनलों ने लता मंगेशकर के निधन की खबर को रविवार सुबह ही ब्रेक किया था। अखबारों ने भी इन्हें प्रमुखता से छापा है। द डॉन ने हैडलाइन में लिखा- 'हर दिल अजीज बॉलीवुड की गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन'। उसने लिखा- बॉलीवुड की सुपरस्टार गायिका लता मंगेशकर, जिन्हें भारत की स्वर कोकिला के रूप में जाना जाता है, उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। अखबार में प्रधानमंत्री मोदी की श्रद्धांजलि का भी जिक्र किया गया है। इस अखबार ने लता मंगेशकर की जीवनी भी छापी है।  

सांसद बनीं Lata Mangeshka ने कभी नहीं लिया था वेतन भत्ता, संसद में गया था 'सारे जहां से अच्छा'

पाकिस्तान के एक और अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी लता मंगेशकर के निधन की खबर को प्रमुखता से छापा है। इसने लिखा - लता मंगेशकर जब सिर्फ पांच साल की थीं, तभी संगीत की साधक बन गईं थीं। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी थी। 

सीएनएन अमेरिका ने भी लता मंगेशकर के निधन की खबर को प्रमुखता से कवर किया। उसने लिखा- लता मंगेशकर के निधन पर भारत में शोक'। इस मीडिया ग्रुप ने लिखा कि लता मंगेशकर भारतीय फिल्मों की आवाज थीं।  

यह भी पढ़ें
'एक सुनहरे युग का अंत': पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election