Russia Ukraine War: और डरके मारे गोद में दुबक गई बिल्ली, युद्ध के कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स

Published : Apr 13, 2022, 11:07 AM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 11:09 AM IST
Russia Ukraine War: और डरके मारे गोद में दुबक गई बिल्ली, युद्ध के कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स

सार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) का 13 अप्रैल को 49वां दिन है। इस बीच कहा जा रहा है कि यूक्रेन के दक्षिण में बंदरगाह पर स्थित शहर मारियुपोल में करीब 21,000 नागरिक मारे गए हैं। वहीं एक शहर सेवेरोडनेट्स्क मे एक साथ 400 लोगों को दफनाना पड़ा।  

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. सैटेलाइट इमेजरी(Satellite imagery ) से पता चलता है कि रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रही है। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा 11 अप्रैल को14k-34 हाईवे पर ली गई सैटेलाइट इमेजरी में रूसी सैन्य की पश्चिमी रूस में सोलोटी और वालुयकी से यूक्रेन के साथ सीमा की ओर जाने वाले गलियारे में तैनाती दिखाती है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) का 13 अप्रैल को 49वां दिन है। इस बीच कहा जा रहा है कि यूक्रेन के दक्षिण में बंदरगाह पर स्थित शहर मारियुपोल में करीब 21,000 नागरिक मारे गए हैं। वहीं एक शहर सेवेरोडनेट्स्क मे एक साथ 400 लोगों को दफनाना पड़ा।
( यह तस्वीर 46 वर्षीय टीचर अल्ला बुबेला(Alla Bubela) एंड्री बुबेला की है। इन्हें अपने घरों पर गोलीबारी के बाद शेल्टर में छुपना पड़ा।)

यह भी पढ़ें-3 बार मौत के मुंह से बची महिला ने रोते हुए सुनाई गाय की दु:खद कहानी, जानें यूक्रेन में क्या हुआ उसके साथ?

फूड के लिए फंडिंग
युद्ध से प्रभावित यूक्रेनियन के लिए खाद्य पैकेज के लिए ल्वीव में चंदा(collect funds for food packages) जुटाया जा रहा है। इस कैम्पेन का उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यूक्रेनियन के लिए 10,000 खाद्य पैकेजों के लिए धन एकत्र करना है। ये वो लोग हैं, जो अपने घरों के नुकसान के कारण अस्थायी रूप से घर छोड़ने या कहीं और जाने को मजबूर हुए। यह कैम्पेन यूक्रेनियन को सहायता के लिए बने अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा यूक्रेन में व्यापार, सरकार और जनता के प्रतिनिधियों के सहयोग से एनजीओ इंस्टीट्यूट ऑफ यूक्रेनी संस्कृति के सहयोग से शुरू की गई।

यह भी पढ़ें-पुतिन ने बुचा नरसंहार को बताया फेक, बोले: यूक्रेन को शांति समझौता में कोई रूचि नहीं

बुचा और कीव में 720 लोग मारे गए
यूक्रेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि बुचा और कीव के अन्य उपनगरों में 720 से अधिक लोग मारे गए हैं। इन शहरों पर रूसी सैनिकों का कब्जा था। 200 से अधिक लोग लापता माने जाते हैं। बुका में मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा कि 403 शव मिले हैं और संख्या बढ़ सकती है।

एक साथ 400 लोगों की कब्र
युद्ध की शुरुआत के बाद से सेवेरोडनेट्स्क(Severodonetsk) में लगभग 400 नागरिकों को दफनाया गया। लुहान्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही हैदई( Serhiy Haidai ) ने 12 अप्रैल को कहा कि सेवेरोडनेत्स्क शहर में एक ट्रैक्टर की मदद से गड्ढे खोदे गए। हैदाई ने यह भी उल्लेख किया कि जो लोग पड़ोसी शहर लिसिचांस्क में मारे गए हैं, उन्हें सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है।

यह भी पढ़ें-न्यूयॉर्क ब्रुकलिन फायरिंग: 62 साल के इसी सनकी ने चलाई थीं फिल्मी स्टाइल में गोलियां, जानिए चाबी का सीक्रेट

क्रीमिया में मानवाधिकारों के हनन का मामला
क्रीमिया में रूस द्वारा मानवाधिकारों के हनन का मामला सामने आया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की वार्षिक रिपोर्ट में मानवाधिकारों के हनन का हवाला दिया गया है, जिसमें गैरकानूनी या मनमानी हत्याएं शामिल हैं। जबरन गायब करना, यातना और क्रूर, अमानवीय, या अपमानजनक व्यवहार शामिल हैं।

4 मिलियन डॉलर के इक्विपमेंट मिले
यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय(Ukraine’s Interior Ministry receives) को रूस के युद्ध अपराधों( Russia’s war crimes) से निपटने डिजिटाइज़ करने के लिए $4 मिलियन मूल्य के उपकरण प्राप्त हुए। मंत्रालय ने 12 अप्रैल को बताया कि दो निजी कंपनियों, एक्सॉन और बेनिश जीपीएस द्वारा दान किए गए उपकरण अपने क्षेत्र में सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक हैं और बॉडी कैमरों का उपयोग युद्ध अपराधों के सबूत पकड़ने के लिए किया जाएगा। Digitization एक ऐसा process है, जिसमें कोई physical (non-digital) चीज़ को digitalize किया जाता है। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से उसने  300 वां रूसी हवाई लक्ष्य नष्ट किया है। 12 अप्रैल तक यूक्रेनी सेना द्वारा एक रूसी सुखोई एसयू-25 सैन्य विमान को नष्ट करके 300 वां लक्ष्य प्राप्त किया।

फ्रांस और अमेरिका से यूक्रेन का मदद
फ्रांस के वित्त मंत्रालय ने रूस की 25.6 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज कर दी है। रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से फ़्रांस ने रूसी सेंट्रल बैंक से संबंधित $ 25.6 बिलियन की रूसी संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। बाकी संपत्तियों में अचल संपत्ति, नौका, हेलीकॉप्टर और कलाकृति शामिल हैं।

अमेरिका यूक्रेन को 750 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दो अमेरिकी स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि 13 अप्रैल को पैकेज की घोषणा की जा सकती है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो यह बिडेन प्रशासन की शुरुआत के बाद से यूक्रेन को कुल सहायता $ 3 बिलियन से अधिक तक हो जाएगी।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?