लंदन के मेयर पद की रेस में शामिल भारतीय मूल का ये बिजनेसमैन, दिल्ली से गहरा नाता

Published : Apr 21, 2024, 12:34 PM IST
london mayor election.jpg

सार

लंदन में मेयर पद की रेस में इस बार भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन भी शामिल हैं। 2 मई को लंदन मे मेयर पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव में कुल 13 कैंडिडेट मैदान में हैं। 

वर्ल्ड न्यूज। लंदन के मेयर पद के लिए इस बार भारतीय मूल के एक बिजनेस भी मैदान में हैं। लंदन के मौजूदा मेयर सादिक खान को चुनौती देने के लिए इस बार वह मैदान में हैं। सादिक खान पिछले दो बार से मेयर पद पर काबिज हैं। अगर वह जीतते हैं तो इस बार ये लगातार उनकी तीसरे जीत होगी। लंदन इलेक्शन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। 

बिजनेसमैन हैं तरुण गुलाटी
भारतीय मूल के उम्मीदवार और बिजनेसमैन तरुण गुलाटी का कहना है कि लंदन के लोगों को सभी पॉलिटिकल पार्टी ने निराश किया है। ऐसे में वह अब लंदन को एक एक्सपीरियंस सीईओ की तरह चलाना चाहते हैं जिससे सभी को लाभ मिल सके। उनके लंदन को लेकर भविष्य की अपेक्षाओं को पूरा करना ही मेरा उद्देशय होगा।

पढ़ें  डीपफेक तस्वीरों के जाल में फंसे सिंगापुर के भारतीय मूल के विदेश मंत्री, लेटर के साथ मिली धमकी

लंदन में 2 मई को इलेक्शन 
लंदन में मेयर पद के लिए 2 मई को इलेक्शन आयोजित किया गया है। इसने ब्रिटेन की राजधानी में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में कुल 13 कैंडिडेट खड़े हैं। दो मई को लंदनवासी मेयर और लंदन असेंबली मेंबर के लिए वोट डालेंगे। 

तरुण का दिल्ली से है गहरा नाता  
लंदन के बिजनेसमैन और भारतीय मूल के तरुण गुलाटी मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में इस अपना दम दिखा रहे हैं। तरुण गुलाटी का दिल्ली से गहरा रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तरुण की पैदाइश दिल्ली की है। बाद में फैमिली लंदन आ गई और कारोबार होने के साथ सब यहीं बस गए। तरुण का मानना ​​है कि एक बिजनेसमैन और इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट के रूप में वह लंदन को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएंगे।   

लंदन की ऐसी बैलेंसशीट बनाऊंगा…
भारतीय मूल के तरुण गुलाटी का कहना है कि मेयर बनने पर लंदन की बैलेंस शीट ऐसे तैयार करूंगा कि ये इनवेस्टर्स की पहली पसंद बन जाएगा। लंदन के सभी निवासियों की सुरक्षा की गारंटी भी इसके सभी निवासियों के लिए सुरक्षा और समृद्धि की रक्षा हो। उन्होंने दावा किया कि एक एक्सपीरियंस सीईओ की तरह वह लंदन को चलाएंगे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?
Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?