लॉस एंजिल्स: जंगल की आग से 5 की मौत, 70 हजार लोगों ने घर छोड़ा, खौफनाक तस्वीरें

Published : Jan 09, 2025, 09:56 AM ISTUpdated : Jan 09, 2025, 09:57 AM IST
Los Angeles Wildfires

सार

लॉस एंजिल्स में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है, हजारों घर जलकर राख हो गए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। तेज हवाओं और सूखे पानी के स्रोतों के कारण आग बुझाने में मुश्किल हो रही है।

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में लगी जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। हजारों लोगों के घर आग में जल गए हैं। कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में लॉस एंजिल्‍स और कैलिफोर्निया के ग्रेटर लॉस एंजिल्‍स इलाकों से 70,000 से ज्‍यादा लोगों को निकाला गया है। इस इलाके में चार से पांच बड़ी आग लगी हुई हैं। बेहत तेज रफ्तार से चल रही हवा के चलते आप बुझाने में दिक्कत आ रही है। पानी के श्रोत सूख गए हैं।

लॉस एंजिल्स अपने इतिहास की सबसे बड़ी आग से जूझ रहा है। क्षेत्र में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी वाशिंगटन से मदद भेजी गई है। अग्निशमन में अनुभव रखने वाले रिटायर अग्निशामकों को मदद के लिए बुलाया गया है। आग की लपटें आसमान को छू रहीं हैं। आकाश में धुआं की चादर छा गई है।

आग बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं अग्निशामक दल

जंगल की आग फैलने के साथ ही तूफानी हवाएं भी चल रहीं हैं। इससे आग बुझाना और कठिन हो गया है। हवाओं ने आग के गोले उड़ाए, जिससे कैलिफोर्निया की सबसे पसंदीदा रियल एस्टेट का एक हिस्सा जलकर राख हो गया है। यहां हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के घर हैं। तेज हवाओं ने आग की लपटों को और बढ़ा दिया है। सैकड़ों मीटर दूर तक अंगारे फैल गए हैं।

लॉस एंजिल्स काउंटी के फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने बताया है कि आग बझाने के लिए लोग कम पड़ रहे हैं। पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग ने बुधवार दोपहर तक करीब 16,000 एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे 1,000 घर और इमारतें जलकर खाक हो गए। 

अल्ताडेना के आसपास 10,600 एकड़ में एक अलग आग लगी हुई थी। लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि पहले मरने वालों की संख्या दो थी अब और बढ़ गई है। अधिक लोगों के मरने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स में ढाया कहर, घर छोड़ भागे लोग, इमरजेंसी लगी

लॉस एंजिल्स में सूख गए पानी के श्रोत

लॉस एंजिल्स में काले धुएं की चादर छा गई है। पानी के श्रोत सूख गए हैं। लॉस एंजिल्स जल एवं विद्युत विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैनिसे क्विनोनेज ने लोगों से पानी बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "हम शहरी जल प्रणालियों के साथ जंगल की आग से लड़ रहे हैं। यह चुनौतीपूर्ण है।"

आग से हॉलीवुड प्रभावित, कई कार्यक्रम रद्द

आग के चलते हॉलीवुड के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इनमें एक अवॉर्ड शो और पामेला एंडरसन की फिल्म का प्रीमियर शामिल है। पैसिफिक पैलिसेड्स क्षेत्र में सैकड़ों घर नष्ट हो गए है। यह मशहूर हस्तियों के रहने का पसंदीदा स्थान है। यहां खूबसूरत पहाड़ियों पर करोड़ों डॉलर के घर बने हुए हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप की नई NSS: आखिर भारत क्यों बन गया US की सबसे बड़ी जरूरत? चीन का डर या फिर कोई और गेम!
पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह