मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय पर्यटक समेत 28 लोगों की मौत

Published : Dec 29, 2019, 11:20 AM IST
मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय पर्यटक समेत 28 लोगों की मौत

सार

मिस्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कपड़ा कारखाने में काम करने वाले कुछ लोगों और कई एशियाई पर्यटकों समेत 28 लोगों की मौत हो गई  

काहिरा: मिस्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कपड़ा कारखाने में काम करने वाले कुछ लोगों और कई एशियाई पर्यटकों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक मीडिया और अन्य सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय पर्यटक का नाम भी शामिल है।

एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक पर्यटकों को ले जा रही दो बसें एक ट्रक से टकरा गईं। यह हादसा लाल सागर पर बने एइन सोखना रिजॉर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर हुआ। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि इसमें दो मलेशियाई महिलाएं और एक भारतीय व्यक्ति समेत मिस्र के तीन लोगों की मौत हो गई तथा 24 अन्य घायल हो गए।

इस दुर्घटना से कुछ घंटे बाद कपड़ा कारखाने के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई। सरकारी अखबार अहराम ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि यह जानलेवा हादसा उत्तरी मिस्र में पोर्ट और दमियेता शहर के बीच पड़ने वाले रास्ते पर हुआ।

खबर में बताया गया कि कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले कम से कम 22 पुरुष और महिलाएं इस हादसे में मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हो गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

South Korea seeks 'second wave' of investment in India, eyes defence
PM Modi's successful Seychelles visit marks new era in bilateral ties