झील से मछुआरों ने पकड़ी एलियन जैसे मछली, 14 साल के बच्चे जितना वजन, मचाने वाली थी तबाही

Published : May 22, 2023, 10:06 AM ISTUpdated : May 22, 2023, 03:04 PM IST
alien fish

सार

अमेरिका की एक झील से मछुआरों ने एक विशालकाय मछली पकड़ी है, जो देखने में एलियन जैसी लग रही है।

लंदन: अमेरिका की एक झील से मछुआरों ने एक विशालकाय मछली पकड़ी है। ये दिखने में किसी एलियन जैसी लग रही है। इसका वजन चौदह साल के बच्चे जितना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस मछली के पेट के अंदर अंडे मौजूद थे। अगर मछली ने ये अंडे दे दिए होते तो आने वाले समय में इस झील में लाखों एलियन मछली मौजूद होती। जानकारी के मुताबिक यूएस के ओक्लाहोमा के Grand Lake o’ the Cherokees से इस एलियन फिश को पकड़ा गया है।

इस एलियन मछली को ब्रयान बेकर नाम के एक शख्स ने झील से एक पकड़ा है। मछली की यह प्रजाति काफी बड़ी होती है। ऐसे में अगर यह मछली अंडे दे देती, तो झील का पूरा इकोसिस्टम ही तहस-नहस हो जाता। इन विशालकाय मछलियों से पूरी फूड चेन डिस्टर्ब हो जाती और फिर एरिया में तबाही मच जाती।

53 किलो था मछली का वजन

इस विशालकाय मछली का वजन करीब 53 किलो बताया जा रहा है। ये वजन 14 चौदह साल के इंसानी बच्चे के लगभग बराबर होता है। ब्रयान ने बताया कि जैसे ही यह उसके जाल में हलचल हुई थी,वैसे ही वो समझ गया था कि इस बार कुछ ऐसा फंसा है, जो शायद उसने कभी नहीं देखा। झील से जाल को खींचने में उसे काफी मेहनत करनी पड़ी। जैसे ही मछली झील से बाहर आई, वे उसे देखकर हैरान रह गया। उसने पहले कभी ऐसी मछली नहीं देखी थी।

मछली के पेट में थे अंडे

इस मछली के पेट के अंदर से 11 मिलियन अंडे निकले। बता दें कि ये मछलियों की एक एलियन स्पीसीज है जो ईस्टर्न एशिया से आती है। इसके पेट में मौजूद करोड़ों अंडे अगर पैदा हो जाते तो कुछ ही समय में ये झील ऐसी मछलियों से भर जाती। अगर ऐसा होता तो कई तरीकों से एरिया में तबाही तय थी। गनीमत है कि पेट में रहते हुए ही ये मछली पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें- 29 साल के इस युवक की गजब है कहानी, आराम करने के लिए छोड़ दी नौकरी, नूडल्स खाकर मिटाता है भूख

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US कांग्रेस में मोदी-पुतिन कार सेल्फी ने क्यों मचाया तहलका? भारत-US रिश्तों पर सांसद ने दी चेतावनी
अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship