10,500 साल पुरानी 'Meuse Woman' की फोटो आई सामने, नीली आंखें, काले बाल...शिकार करने में भी थी माहिर

Published : Jun 20, 2025, 09:21 PM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 09:22 PM IST
Meuse Woman

सार

Belgium की Margaux गुफा से मिले 10,500 साल पुराने अवशेषों से Ghent University के वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत Mesolithic महिला 'Meuse Woman' का चेहरा फिर से बनाया। जानिए कैसे DNA, archaeology और कला के मेल से हुआ चमत्कारी पुनर्निर्माण।

Meuse Woman Face Reconstruction: Ghent University के वैज्ञानिकों ने एक 10,500 साल पुरानी महिला का चेहरा फिर से जीवंत कर दिखाया है जिसने वर्तमान बेल्जियम के Meuse नदी घाटी में शिकार और जंगल-जड़ी बूटियों से अपना जीवन बिताया था।

यह महिला जिसे अब ‘Meuse Woman’ कहा जा रहा है, के अवशेष 1988 में डायनेंट (Dinant) के पास मारगॉक्स गुफा (Margaux Cave) से मिले थे। वह पश्चिमी यूरोप के शिकारी समुदाय से संबंधित थीं, बिल्कुल वैसी ही जैसे ब्रिटेन में पाए गए प्रसिद्ध चेद्दर मैन।

DNA से खुला रहस्य: नीली आंखें और हल्की त्वचा

यूनिवर्सिटी की टीम ने प्राचीन DNA (Ancient DNA) की मदद से पाया कि Meuse Woman की आंखें नीली (Blue Eyes) थीं और उनके बाल काले (Dark Hair) थे। लेकिन उनके शरीर की त्वचा का रंग Cheddar Man से कुछ हल्का (Lighter Complexion) था। यह एक माइक्रो लेकिन महत्वपूर्ण अंतर है। परियोजना की प्रमुख जेनेटिसिस्ट डॉ. मैते रिवोलाट (Dr. Maite Rivollat) ने बताया कि दोनों में केवल यही महत्वपूर्ण लेकिन माइक्रो डिफरेंस अभी तक मिल सका है। अभी और कई रहस्य पर से पर्दा उठना बाकी है।

चेहरा कैसे बना: विज्ञान, इतिहास और कला का मिलाजुला चमत्कार

इस प्राचीन महिला के शारीरिक स्ट्रक्चर को रिकंस्ट्रक्ट किया गया। यह रिकंस्ट्रक्शन DNA एनालसिस और पुरातात्विक साक्ष्यों (archaeological data) के कोआर्डिनेशन से किया गया।

यूनिवर्सिटी की पुरातत्वविद् इसाबेल डी ग्रोट (Isabelle De Groote) ने CNN से कहा कि Meuse Woman और Cheddar Man एक ही जातीय समूह से थे लेकिन उनकी त्वचा थोड़ी हल्की थी। उनके अनुसार, खोपड़ी के आधार पर महिला की आयु लगभग 35 से 60 वर्ष के बीच आंकी गई है।

चेहरे की विशेषताएं: उभरी हुई भौंहें, ऊंची नाक

इस महिला की कुछ विशेषताएं Cheddar Man से मिलती-जुलती थीं, जैसे कि प्रमुख नासिका पुल (Prominent Nasal Bridge)। डी ग्रोट ने बताया कि हालांकि वह महिला थीं, फिर भी उनकी भौंहों की हड्डियां (Brow Ridges) स्पष्ट रूप से उभरी हुई थीं।

पुरातत्वविद् फिलिप क्रॉम्बे (Philippe Crombe) ने बताया कि उनके खोपड़ी से DNA की अच्छी गुणवत्ता प्राप्त हुई, जिससे एक अत्यंत सटीक चित्रण (Detailed Reconstruction) संभव हो पाया।

उसकी दुनिया भी बनी साथ में: जीवनशैली की झलक

Meuse Woman का सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि उनके जीवन के टूल्स, शेल्स, टैटू, गहनों और कैंप के अवशेष जैसे आर्कियोलॉजिकल तत्वों के आधार पर पूरी जीवनशैली को भी जीवंत किया गया। कैसे वो शिकार करती थीं, क्या खाती थीं, किन जानवरों-पौधों से उनका संपर्क था, सब कुछ कलाकारों और वैज्ञानिकों ने बारीकी से जोड़ा।

अनोखी खोज: नौ महिलाओं की एक साथ कब्र

Margaux गुफा से Meuse Woman के साथ आठ अन्य महिलाओं के अवशेष भी मिले थे जो Mesolithic काल की कब्रों में दुर्लभ है क्योंकि सामान्यतः ऐसे स्थलों पर पुरुष, महिला और बच्चों के मिश्रित अवशेष मिलते हैं।

ROAM प्रोजेक्ट और Kennis & Kennis की साझेदारी

इस पूरे पुनर्निर्माण में डच कलाकार Kennis & Kennis, Ghent University और ROAM (Regional Outlook on Ancient Migration) प्रोजेक्ट की टीम शामिल थी जिसमें पुरातत्वविद्, बायोएंथ्रोपोलॉजिस्ट, जेनेटिसिस्ट और आर्टिस्ट्स ने मिलकर काम किया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?