मैक्सिकन एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, एकेडमी के बाहर कर रही थी बेटे का इंतजार, ऐसे दी दर्दनाक मौत

Published : Dec 17, 2021, 12:42 PM ISTUpdated : Dec 17, 2021, 12:43 PM IST
मैक्सिकन एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, एकेडमी के बाहर कर रही थी बेटे का इंतजार, ऐसे दी दर्दनाक मौत

सार

मेंडोजा 42 साल की थीं। 2005 में फिल्म ला मेरा रेयना डेल सुर में मुख्य भूमिका के बाद प्रसिद्धि मिली। वह कई सोप ओपेरा में भी दिखाई दी थीं।

मैक्सिको. मैक्सिकन एक्ट्रेस और सिंगर तानिया मेंडोजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे एक स्पोर्ट्स एकेडमी के बाहर अपने बेटे का इंतजार कर रही थीं। 42 साल की मेंडोजा कुर्नवाका में यूनिडाड फेलिनोस डेपोर्टिवा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी थीं, तभी मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्धों वहां पहुंचे। हमलावरों में से एक वहां उतरा और गोली चला दी। उसके चेहरे और शरीर पर फायरिंग की गई। मौके पर पुलिस पहुंची और मेंडोजा को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हमला 14 दिसंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ।

पहले हो चुका था अपहरण

मेंडोजा 42 साल की थीं। 2005 में फिल्म ला मेरा रेयना डेल सुर में मुख्य भूमिका के बाद प्रसिद्धि मिली। वह कई सोप ओपेरा में भी दिखाई दी थीं, लेकिन हाल के वर्षों में एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने पांच एल्बम रिकॉर्ड किए। 2010 में उसका पति और बेटे के साथ अपहरण कर लिया गया था। मेंडोजा की हत्या के पीछे कौन था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

42 साल की मेंडोजा अपने 11 साल के बच्चे का इंतजार कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेंडोजा को पहले भी धमकी दी जा चुकी थी। इससे पहले उनकी किडनैपिंग भी हुई थी। इसके बाद उनपर हमला हुआ। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।लैंगिक हिंसा पर पिछले महीने जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको महिलाओं के लिए दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक देश है। दक्षिण अमेरिकी देश में 2020 में 948 महिलाओं की हत्या की गई, जो 2019 के कुल 951 के बराबर है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हूतियों ने लोकल मिसाइल से मार गिराया सऊदी का F-15 लड़ाकू विमान! वीडियो हुआ वायरल
US Tariff on India: फरवरी 2025 से सितंबर 2026 तक कब-कब बदला टैरिफ? पूरी टाइमलाइन