कैथोलिक चर्च की मेक्सिकन शाखा के पादरियों ने किया 175 बच्चों का यौन शोषण

Published : Dec 22, 2019, 08:20 PM IST
कैथोलिक चर्च की मेक्सिकन शाखा के पादरियों ने किया 175 बच्चों का यौन शोषण

सार

रिपोर्ट के अनुसार, लीगनरीज ऑफ क्राइस्ट के संस्थापक मार्शियल मैसिएल ने कम से कम 60 बच्चों का यौन शोषण किया

मेक्सिको सिटी: रोमन कैथोलिक चर्च की अति रूढ़िवादी मैक्सिकन शाखा से जुड़े पादरियों ने कम से कम 175 बच्चों का यौन शोषण किया। शनिवार को प्रकाशित एक आंतरिक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, लीगनरीज ऑफ क्राइस्ट के संस्थापक मार्शियल मैसिएल ने कम से कम 60 बच्चों का यौन शोषण किया। वर्ष 1941 के बाद से कुल 33 पादरियों या छोटे पादरियों ने किशोर उम्र के बच्चों का यौन शोषण किया है। रिपोर्ट में 1941 से लेकर 16 दिसंबर 2019 तक के मामलों की जानकारी दी गई है।

इस संबंध में एक बयान में कहा गया है, ''अधिकतर पीड़ितों में से 11 से 16 वर्ष की आयु के किशोर लड़के हैं।'' इसमें कहा गया है कि यौन शोषण करने वाले 33 में से 18 पादरी अब भी संगठन का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें जनता या नाबालिगों से जुड़े कार्यों से हटा दिया गया।

मैसिएल को यौन शोषण के आरोपों का वर्षों तक सामना करने के बाद पोप बेनेडिक्ट सालहवें ने 2006 में जिंदगी भर के लिए प्रार्थना करने के अधिकार से वंचित करने का आदेश दिया था। मैसिएल की 2008 में मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाने वाले लोगों का कभी सामना नहीं किया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के को मिली सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?
US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?