
Mini Bus accident in Egypt: मिस्र में शनिवा को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों के मरने की सूचना है। नील डेल्टा में हुए रोड हादसे में इन लोगों की जान गई है। हादसे में कम से कम आधा दर्जन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। यह एक्सीडेंट बस की स्टीयरिंग व्हील के खराब होने की वजह से होना बताया जा रहा है।
इस तरह हुई पलट गई मिनी बस
दरअसल, यह भीषण हादसा उत्तरी मिस्र में हुआ है। शनिवार को उत्तरी मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस काफी सवारियों को लेकर जा रही थी। डकालिया प्रांत में अचानक से अनियंत्रित होकर मिनी बस खाई में जा गिरी। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीम जबतक पहुंचकर हादसा की वजह से बस में फंसे लोगों को निकालती तबतक मौत ने तांडव करना शुरू कर दिया। इस एक्सीडेंट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल भी हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को बाहर निकालने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सरकार ने दी एक्सीडेंट की विस्तार से जानकारी
मिस्र सरकार ने बताया कि मिनी बस के डकालिया प्रांत में खाई में गिरने से एक्सीडेंट हुआ है। इसमें कम से कम 19 लोगों की जान गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। एक्सीडेंट खराब स्टीयरिंग व्हील की वजह से हुई है।
मिस्र में रोड एक्सीडेंट बेहद सामान्य घटना
दरअसल, मिस्र की सड़कों का रखरखाव बेहद खराब होने की वजह से यहां की अधिकतर सड़कें बेहद दयनीय स्थिति में हैं। यहां ड्राइविंग करते समय लोग सामान्य ट्रैफिक व ड्राइविंग रूल्स तक नहीं मानते हैं। इन दोनों वजहों से यहां रोड एक्सीडेंट्स आम बात है। यहां के अधिकारिक आंकड़ों पर अगर गौर करें तो 2021 में अरब के इस देश में सात हजार से अधिक लोग केवल रोड एक्सीडेंट का शिकार बने हैं। जुलाई में मध्य मिस्र में एक बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस एक्सीडेंट में कम से कम 35 लोग घायल भी हो गए थे।
यह भी पढ़ें:
देश में कानूनी पेशा सामंती और पितृसत्तात्मक...सीजेआई बोले-महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित
बाबा रामदेव की कंपनी की इन 5 दवाओं पर लगी रोक, तत्काल प्रोडक्शन रोकने का आदेश
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।