
दुनिया में लगभग 225 देश हैं, लेकिन कुछ देश आकार में बहुत छोटे होते हैं। ऐसा ही एक अनोखा देश है मोलोसिया। ये माइक्रोनेशन अमेरिका के नेवादा राज्य में बसा है और दुनिया में “रिपब्लिक ऑफ़ मोलोसिया” के नाम से जाना जाता है। सुनकर हैरानी होगी, लेकिन इस देश में अभी सिर्फ़ 3 लोग ही रहते हैं। इनके साथ तीन कुत्ते भी हैं। पहले इस देश की आबादी लगभग 38 थी, लेकिन अब घटकर सिर्फ़ तीन रह गई है।
मोलोसिया, नेवादा राज्य के एक छोटे से शहर डेटन में स्थित है। ये कार्सन सिटी से 30 मिनट की ड्राइव पर है। इस देश का कुल क्षेत्रफल सिर्फ़ 11.3 एकड़ है। मोलोसिया की स्थापना 1977 में हुई थी और शुरुआत में इसे ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ़ वाल्डस्टाइन कहा जाता था। 1998 में इसका नाम बदलकर मोलोसिया साम्राज्य कर दिया गया। अभी इसके राष्ट्रपति केविन बॉघ हैं।
हालांकि, मोलोसिया को संयुक्त राष्ट्र या किसी भी अंतरराष्ट्रीय देश ने आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। फिर भी, मोलोसिया खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करता है, जो काफ़ी दिलचस्प है।
मोलोसिया में कुछ अजीबोग़रीब नियम भी हैं। जैसे, इस देश में कैटफ़िश, पालक या प्याज लाना मना है। अगर कोई इन्हें लाता है, तो उसे जेल हो सकती है। अंग्रेजी यहाँ की आधिकारिक भाषा है, लेकिन कुछ लोग एस्पेरांतो और स्पेनिश भी बोलते हैं। मोलोसिया की आधिकारिक करेंसी को वेलोरा (Valora) कहते हैं।
मोलोसिया पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव है। ज़्यादातर लोग अप्रैल से अक्टूबर के बीच यहाँ आते हैं। घूमने के लिए पहले से बुकिंग करनी होती है। मोलोसिया में एक छोटी रेलवे लाइन है और आप चाहें तो पैदल भी देश घूम सकते हैं। यहाँ जो पानी मिलता है उसे “मोलोसियन वाटर” के नाम से बेचा जाता है।
अभी तक मोलोसिया को सिर्फ़ 200 माइक्रोनेशन देशों में से एक माना जाता है। फिर भी, इसकी अलग संस्कृति, इतिहास और नियम पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सिर्फ़ तीन नागरिक होने के बावजूद, मोलोसिया हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है।
मोलोसिया को किसी भी दूसरे देश ने एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है। केविन बॉघ मोलोसिया के राष्ट्रपति और नेता हैं और माइक्रोनेशन के सभी मामलों को देखते हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।