Published : May 06, 2023, 05:11 PM ISTUpdated : May 06, 2023, 05:14 PM IST
किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक हो गया है। इस दौरान उन्होंने 17वीं सदी का सेंट एडवर्ड क्राउन पहना। यह क्राउन सॉलिड गोल्ड से बना हुआ है।
किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक हो गया है। वह अपनी पत्नी और क्वीन कैमिला के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के किंग का ताज पहनाया गया।
210
बता दें कि शाही परंपरा के अनुसार ताजपोशी के समय कई स्टेप होते हैं और इस दौरान अलग-अलग पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है।
310
राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठे।
410
इस दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में ‘बिब्लिकल बुक ऑफ कोलोसियन’यानी बाइबिल के कुछ अंश पढ़े। बता दें कि सुनक ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं और हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। बाइबिल पढ़कर उन्होंने ईसाई समारोह की आस्था बहु-विश्वास को आगे बढ़ाया।
510
आखिर में किंग ने 17वीं सदी का सेंट एडवर्ड क्राउन पहना, जो सॉलिड गोल्ड से बना हुआ है। इसका वजन लगभग ढाई किलो है।
610
इसे सिर्फ राज्याभिषेक के दौरान पहना जाता है, जो कि प्रतीकात्मक होता है। राज्याभिषेक के बाद इसे सहेजकर रख दिया जाता है।
710
इस बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे।
810
शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे 2.2 किलोमीटर की यात्रा की। किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला घोड़े से चलने वाली बग्घी में बैठकर बेस्टमिंस्टर एबे पहुंचेंगे।
910
यह बग्घी चार टन वजनी है और इसमें बिजली से चलने वाली खिड़कियां और एयर कंडीशन की सुविधा है। इस बग्घी को डायमंड जुबली स्टेट कोच कहा जाता है। यह बग्घी 1767 से शाही परिवार के पास है।
1010
बता दें कि किंग चार्ल्स राज्याभिषेक समारोह में 2000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।