PHOTOS: ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंप, जब पलक झपकते मौत के मुंह में समा गए लाखों लोग

तुर्की में सोमवार सुबह आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके न सिर्फ तुर्की बल्कि पड़ोसी देशों सीरिया, लेबनान और इजराइल में भी आए। जानते हैं रिक्टर स्केल पर अब तक के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंप के बारे में।

Ganesh Mishra | Published : Feb 6, 2023 9:25 AM IST / Updated: Feb 06 2023, 06:05 PM IST

110

10- हैती का भूकंप
कब - 12 जनवरी 2010 
हैती में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई थी। इस भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस में हुई थी। भूकंप के बाद भी 50 से ज्यादा झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

210

9- क्वेटा, पाकिस्तान
कब - 8 अक्टूबर 2005 
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इस भूकंप की वजह से 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 1 लाख लोग घायल हो गए थे। भूकंप के चलते करीब 3 लाख मकान जमींदोज हो गए थे।

310

8- भुज, गुजरात 
कब - 26 जनवरी 2001 
गुजरात के भुज में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसने गुजरात में भयंकर तबाही मचाई थी। कच्छ और भुज में 30 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के चलते पूरे गुजरात में 4 लाख से ज्यादा घर ढह गए थे। 

410

7- नेपाल
कब - 25 अप्रैल 2015 
नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.1 थी। इसमें 9000 से लोग मारे गए थे, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक महसूस किए गए थे।  

510

6- सुमात्रा, इंडोनेशिया 
कब - 11 अप्रैल 2012 
सुमात्रा, इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.6 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से काफी नीचे होने की वजह से तबाही वैसी नहीं हुई जिसकी आशंका जताई जा रही थी। 

610

5- चिली का भूकंप : 
कब - 27 फरवरी 2010 
चिली के बायो-बायो में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इससे चिली की करीब 80% आबादी प्रभावित हुई थी। इस भूकंप की वजह से चिली और उसके आसपास के पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस किए गए थे।

710

4- जापान 
कब - 11 मार्च 2011 
जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से लाखों मौतें हुई थीं। इस भूकंप की तीव्रता 9 मापी गई थी। सुनामी की वजह से जापान के तटीय इलाकों में बनीं 3 लाख से ज्यादा इमारतें बह गई थीं। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

810

3- श्रीलंका-भारत : 
कब - 26 दिसंबर 2004 
श्रीलंका और दक्षिण भारत के राज्यों में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.2 मापी गई थी। भूकंप के चलते समुद्र में सुनामी आ गई थी, जिससे श्रीलंका के कई तटवर्ती शहर तबाह हो गए थे। भारत में भी समुद्र तट से लगे शहरों में भारी नुकसान हुआ था। इस भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था। 

910

2- अलास्का, अमेरिका : 
कब - 27 मार्च 1964 
अमेरिका के अलास्का में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.3 थी। कहते हैं कि अलास्का में उस वक्त करीब 4 मिनट तक धरती हिली थी, जिससे अलास्का का नक्शा ही बदल गया था। इस भूकंप में भी हजारों लोग मारे गए थे। 

1010

1- बाल्डिविया, चिली : 
कब - 22 मई, 1960 
वाल्डिविया, चिली में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। इससे उठी सुनामी लहरों ने चिली समेत हवाई, जापान, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की वजह से लाखों लोग की मौत हुई थी।

ये भी देखें : 

भूकंप का डरावना मंजर देख कांप रहे 22 साल की लड़की के हाथ-पैर, इंडोनेशिया की सड़कों पर शवों के लिए बिछे तिरपाल

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos