Mount Everest: दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर लगा हाईवे की तरह जाम, वीडियो देख यकीन करना होगा मुश्किल

Published : May 28, 2024, 09:14 AM IST
 Mount Everest11

सार

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ना हर माउंटेनियर का सपना होता है। इसकी चढ़ाई बेहद मुश्किल होती है। हालांकि, कई सारी कठिनाईयों के बाद भी लोगों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Mount Everest Video: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ना हर माउंटेनियर का सपना होता है। इसकी चढ़ाई बेहद मुश्किल होती है। हालांकि, कई सारी कठिनाईयों के बाद भी लोगों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में माउंट एवरेस्ट से जुड़ी एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाएंगे। जी हां, आपने सही सुना। वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। 

 

 

पर्वतारोहियों की लंबी कतार को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। इसका क्लिप 20 मई को राजन द्विवेदी द्वारा इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट किया गया। शख्स ने लिखा कि माउंट एवरेस्ट कोई मज़ाक नहीं है और वास्तव में, काफी गंभीर चढ़ाई है।

 

 

एवरेस्ट पर भीड़ देख चिंतित हुए लोग

एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी लंबाई (8,848 मीटर) है। इस पर लोगों की भीड़ देखते हुए कई सोशल मीडिया यूजर ने इसे ट्रैफ़िक जाम करार दिया है। वहीं इस स्थिति पर कई पर्यावरणविदों और पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट पर भीड़भाड़ पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ पर दुर्घटनाओं और मौतों के बावजूद इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार एक ब्रिटिश पर्वतारोही डैनियल पैटरसन और उनके नेपाली शेरपा पास्टेनजी शिखर से नीचे उतरते समय बर्फ से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: दुनिया के इस गरीब देश में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, अब तक 2 हजार लोगों की गई है जान, बेबस नजर आ रही सरकार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?