
नेपाईतॉ. म्यांमार में मात्र 10 साल के अंदर ही एक बार फिर तख्तापलट हो गया। यहां राष्ट्रपति और स्टेट काउंसलर आंग सान सू को अरेस्ट कर एक साल की इमरजेंसी लगा दी गई है। आज सुबह ही सेना ने कई सीनियर नेताओं को अरेस्ट कर देश में एक साल की इमरजेंसी लगा दी है। साथ ही मीडिया को खबर दी कि देश को मिलिट्री ने कब्जे में ले लिया है।
2011 तक था सेना का शासन
म्यांमार में कई सालों तक सेना का राज रहा। लोगों ने डेमोक्रेसी के लिए काफी लड़ाई लड़ी। इसमें स्टेट काउंसलर आंग सान सू का काफी बड़ा रोल था। 2011 में यहां चुनाव हुए थे। लेकिन अब सेना ने राष्ट्रपति सहित आंग सान सू को भी अरेस्ट कर लिया। इसके बाद दुबारा देश में सेना का राज हो गया है।
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने की नेताओं को रिहा करने की मांग
इस तख्तापलट को लेकर दुनिया के कई नेताओं ने बयान जारी किया है। सभी डेमोक्रेसी का समर्थन कर रहे हैं। सबने म्यांमार के हालात पर चिंता जाहिर की है। साथ ही सेना से गिरफ्तार किये नेताओं को रिहा करने की मांग की है।
न्यूंट ने कहा- अभी जो हो रहा वह तख्तापलट है
सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के प्रवक्ता म्यो न्यूंट ने कहा, राष्ट्रपति (विन म्यिंट) और स्टेट काउंसलर (आंग सान सू की) को नायपीडॉ में नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, अभी जो स्थिति बन रही है, उसे देखते हुए हमें यह मानना होगा कि सेना तख्तापलट कर रही है। बता दें कि एक हफ्ते पहले न्यूंट ने तख्तापलट की संभावना से इनकार कर दिया था।
राजधानी में फोन और इंटरनेट सेवा बंद की गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी नेपाईतॉ में फोन और इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। म्यांमार में 8 नवंबर को चुनाव हुए थे। सैन्य शासन खत्म होने के बाद देश में दूसरी बार ये चुनाव हुए थे।
म्यांमार भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है
म्यांमार मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया का 10 वां सबसे बड़ा देश है। 2017 तक जनसंख्या लगभग 54 मिलियन थी। इसकी राजधानी नेपाईतॉ है। सबसे बड़ा शहर यांगून (रंगून) है। म्यांमार बांग्लादेश और भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, इसके उत्तर-पूर्व में चीन, लाओस और थाईलैंड है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।