MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Ali Khamenei India Connection: ईरान के सुप्रीम लीडर का यूपी के इस जिले से है खास कनेक्शन!

Ali Khamenei India Connection: ईरान के सुप्रीम लीडर का यूपी के इस जिले से है खास कनेक्शन!

US-Israel War Iran के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जड़ें उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से जुड़ी हैं। किंटूर गांव और सैयद अहमद मौसवी हिंदी की ऐतिहासिक यात्रा ने ईरान-इंडिया संबंध की कहानी क्या सच में बताती है इंडिया कनेक्शन का राज?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 01 2026, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Iran Supreme Leader India Connection: पश्चिम एशिया में बढ़ते Israel-Iran Tension के बीच पूरी दुनिया की नजर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खामेनेई का एक पुराना और दिलचस्प भारतीय कनेक्शन भी बताया जाता है? दावा किया जाता है कि उनके पूर्वज भारत के उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक छोटे से गांव किंतूर से जुड़े थे। यही वजह है कि मिडिल ईस्ट क्राईसिस (Middle East Crisis) के बीच यह कहानी फिर सुर्खियों में है।

27
Image Credit : X

क्या सच में खामेनेई के पूर्वज भारत से थे?

स्थानीय परंपराओं और कुछ ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, खामेनेई के दादा सैय्यद अहमद मूसवी हिंदी का जन्म करीब 1790 में उत्तर प्रदेश के किंतूर गांव में हुआ था। वे एक सम्मानित शिया इस्लामी विद्वान माने जाते थे और लोगों के बीच “हिंदुस्तानी मुल्ला” के नाम से पहचाने जाते थे। हालांकि इस दावे पर इतिहासकारों के बीच मतभेद भी हैं, लेकिन गांव के बुज़ुर्ग आज भी इस कड़ी को गर्व से याद करते हैं।

Related Articles

Related image1
US-Israel Strike: खामेनेई की मौत के बाद रो पड़े TV एंकर, IRGC बोला-सबसे खतरनाक ऑपरेशन अब शुरू! WATCH
Related image2
Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें
37
Image Credit : X

Kintoor से Najaf तक: कैसे शुरू हुई यह यात्रा?

19वीं सदी की शुरुआत में सैय्यद अहमद मूसवी हिंदी (Syed Ahmad Mousavi Hindi) ने भारत छोड़कर इराक के पवित्र शहर नजफ (Najaf) की ओर रुख किया। नजफ़ शिया मुसलमानों के लिए एक बड़ा धार्मिक केंद्र माना जाता है। वहां से उनका परिवार ईरान के खमानेह (Khamaneh) शहर पहुंचा। इसी शहर से बाद में “खामेनेई” नाम जुड़ा। समय के साथ उनके वंशज धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली बनते गए।

47
Image Credit : X

इस्लामिक क्रांति और खामेनेई परिवार की विरासत

1979 की इस्लामी क्रांति (Islamic Revolution) ने ईरान की राजनीति बदल दी। क्रांति के नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी (Ayatollah Ruhollah Khomeini) थे, जिन्होंने ईरान को इस्लामिक गणराज्य घोषित किया। 1989 में उनके निधन के बाद अली खामेनेई देश के सर्वोच्च नेता बने। आज वे ईरान के सुप्रीम लीडर के रूप में धार्मिक और राजनीतिक दोनों शक्तियों के केंद्र में हैं।

57
Image Credit : X

Kintoor Village में क्या आज भी मौजूद हैं निशान?

यूपी के बाराबंकी जिले के किंतूर गांव में आज भी कुछ लोग दावा करते हैं कि सैय्यद अहमद मूसवी हिंदी का पैतृक घर और मस्जिद के अवशेष मौजूद हैं। गांव के बुजुर्ग इस रिश्ते को गर्व से याद करते हैं। हालांकि, इस संबंध को लेकर ठोस आधिकारिक दस्तावेज सीमित हैं। इसलिए इसे पूरी तरह प्रमाणित इतिहास नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपरा के रूप में देखा जाता है।

67
Image Credit : X

Israel-Iran Conflict के बीच क्यों बढ़ी दिलचस्पी?

जब भी Middle East Crisis गहराता है, तब ईरान सुप्रीम लीडर की पृष्ठभूमि और रणनीति पर चर्चा तेज हो जाती है। ऐसे समय में खामेनेई भारत कनेक्शन फिर चर्चा में आ जाता है। यह सिर्फ ऐतिहासिक जिज्ञासा है या ईरान-भारत ऐतिहासिक संबंध की गहरी कड़ी है।

77
Image Credit : X

इतिहास, परंपरा और राजनीति का अनोखा संगम

अली खामेनेई का इंडिया कनेक्शन एक दिलचस्प ऐतिहासिक पहलू है। बाराबंकी के किंटूर गांव से जुड़ी यह कहानी बताती है कि इतिहास की जड़ें कई देशों को उपजाऊ हैं। हालांकि इस संबंध को लेकर अलग-अलग मत हैं, लेकिन इतना तय है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की पारिवारिक पृष्ठभूमि ने इंडिया-ईरान रिलेशनशिप की चर्चा को एक नया आयाम दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पहले फोटो जलाकर जलाई थी सिगरेट, अब खामेनेई की मौत पर खुशी से झूमी महिला-WATCH
Recommended image2
Now Playing
Khamenei Death News: Israel Attack में Ali Khamenei की मौत, बदले का हुआ ऐलान | Donald Trump
Recommended image3
“पापा ही मां की मौत के जिम्मेदार थे!” लखनऊ ब्लू ड्रम मर्डर केस में उलझी खौफनाक कहानी
Recommended image4
Flight Cancel Alert: 444 फ्लाइट्स रद्द! Middle East Crisis के बीच एयरस्पेस बंद, यात्रियों के लिए चेतावनी
Recommended image5
US-Israel Strike: खामेनेई की मौत के बाद रो पड़े TV एंकर, IRGC बोला-सबसे खतरनाक ऑपरेशन अब शुरू! WATCH
Related Stories
Recommended image1
US-Israel Strike: खामेनेई की मौत के बाद रो पड़े TV एंकर, IRGC बोला-सबसे खतरनाक ऑपरेशन अब शुरू! WATCH
Recommended image2
Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved