वेल्स में 18 साल की लड़की की रहस्यमयी तरीके से मौत, CCTV में कैद हुआ सबसे बड़ा सबूत

आरोपी का नाम लुईस हैन्स है। उनपर 18 साल की लिली सुलिवन की हत्या का आरोप लगा है। उनका शव वेस्ट वेल्स के पेम्ब्रोक कैसल के पास एक तालाब में मिला।

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 4:57 AM IST / Updated: Dec 22 2021, 10:28 AM IST

वेल्स. यहां एक लड़की की रहस्यमयी मौत ने सभी को चौंका दिया है। आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगा है, जो पहली बार कुछ ही देर के लिए उस लड़की से मिला। इसके बाद वह लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पेम्ब्रोकशायर के हैवरफोर्डवेस्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में 18 साल की लिली सुलिवन की हत्या का आरोप लगाया गया। उसका शव पास के एक तालाब में मिला था। पुलिस के मुताबिक, लड़की की गला दबाकर हत्या की गई थी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सुराग
आरोपी का नाम लुईस हैन्स है। उनपर 18 साल की लिली सुलिवन की हत्या का आरोप लगा है। उनका शव वेस्ट वेल्स के पेम्ब्रोक कैसल के पास एक तालाब में मिला। लुईस को पेम्ब्रोकशायर के हैवरफोर्डवेस्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। तब पता चला कि मौत से कुछ देर पहले लिली पहली बार उनसे मिली थी। दोनों लोगों को वेस्ट वेल्स के पेम्ब्रोक में द आउट नामक नाइट क्लब में बातचीत करते देखा गया था।

Latest Videos

प्रॉसीक्यूटर माइकल क्रे ने कहा, 17 दिसंबर को लुईस हैन्स ने पेम्ब्रोक के लिए एक लिफ्ट ली और पैडल्स नाइट क्लब गए। वह लिली से मिला, जिसे वह उस शाम से पहले नहीं जानता था। दोनों वहां से अलग होने से पहले एक टेबल पर बातचीत कर रहे थे, जिसका सीसीटीवी पुलिस को मिला। क्रे ने कहा कि उन्हें पास की एक गली में सीसीटीवी में एक साथ देखा गया था। हैन्स को बाद में मिल तालाब पुल को पार करते हुए देखा गया था। लिली कुछ समय बाद मिल तालाब में मृत पाई गई थी।

कोर्ट में हैन्स ने अपने बारे में बताते हुए मुलाकात की पूरी कहानी बताई। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया है। कुछ लोगों ने लिली की याद में तालाब में पूल बिछाए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिली की मां अन्ना क्रिसमस से ठीक एक हफ्ते पहले अपने इकलौते बच्चे को खोने से पूरी तरह से तबाह हो गई थी। श्रद्धांजलि में उसके माता-पिता ने कहा, लिली एक अच्छी और देखभाल करने वाली बेटी थी जिसे हर कोई बहुत याद करेगा।    

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम