ताइवान से रवाना हुईं नैंसी पेलोसी, गुस्साया चीन कर रहा सैन्य अभ्यास, कहा- मिलेगी सजा

Published : Aug 03, 2022, 03:36 PM ISTUpdated : Aug 03, 2022, 06:58 PM IST
ताइवान से रवाना हुईं नैंसी पेलोसी, गुस्साया चीन कर रहा सैन्य अभ्यास, कहा- मिलेगी सजा

सार

नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गईं हैं। उनकी यात्रा से नाराज चीन ने ताइवान को सजा देने की धमकी दी है। चीन ताइवान को चारों ओर से घेरकर सैन्य अभ्यास कर रहा है।

ताइपे। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गईं हैं। नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से गुस्साया चीन सैन्य अभ्यास कर रहा है। नैंसी पेलोसी की यात्रा से नाराज चीन ने ताइवान को सजा देने की धमकी दी है। चीन ने कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) के आसपास उसका सैन्य अभ्यास 'जरूरी और न्यायपूर्ण' है।

ताइवान से रवाना होते समय नैंसी पेलोसी ने कहा कि हमारे कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल को ताइपे में विधायी उपाध्यक्ष युआन त्साई ची-चांग से मिलने का बड़ा सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने सुरक्षा और स्थिरता, आर्थिक विकास और शासन के मामलों सहित ताइवान के लोकतंत्र के लिए अपने समर्थन को दोहराया।

नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा का क्षेत्रीय शांति पर 'गंभीर प्रभाव' पड़ेगा
नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर पाकिस्तान ने चीन के समर्थन में बयान दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा का क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर 'गंभीर प्रभाव' पड़ेगा। विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान ताइवान जलडमरूमध्य में उभरती स्थिति से चिंतित है। पाकिस्तान ने 'एक-चीन' नीति के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की और चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का दृढ़ता से समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- आखिर क्या है चीन-ताइवान के झगड़े की वजह, जानें क्यों अमेरिका और नैंसी पेलोसी को लेकर बौखलाया ड्रैगन

बीजिंग को ठेस पहुंचाने वालों को मिलेगी सजा
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा लोकतंत्र के बारे में नहीं है। यह चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का एक मुद्दा है। बीजिंग को ठेस पहुंचाने वालों को सजा मिलेगी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि बीजिंग को ठेस पहुंचाने वालों को दंडित किया जाएगा। यह एक तमाशा है। अमेरिका तथाकथित 'लोकतंत्र' की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है।

यह भी पढ़ें- चीन श्रीलंका भेज रहा जासूसी जहाज, भारत में बढ़ी चिंता, नेवी के अड्डे और परमाणु प्लांट की जुटा सकता है जानकारी

ताइवान की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले संगठनों को दंडित करेगा चीन
नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से नाराज चीन ने ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले संगठनों को दंडित करने की घोषणा की है। चीन ने ताइवान से खाद्य उत्पादों के आयात और प्राकृतिक रेत के निर्यात पर बैन लगा दिया है। चीन ने ताइवान से कुछ फलों और मछली उत्पादों के आयात पर रोक की घोषणा की है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?