G20 के लिए ब्राजील पहुंचे मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ PM का भव्य स्वागत

Published : Nov 18, 2024, 08:51 AM ISTUpdated : Nov 18, 2024, 09:30 AM IST
PM Modi Welcome in brazil

सार

प्रधानमंत्री मोदी जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि पिछले साल G20 की मेजबानी भारत ने की थी।

नई दिल्ली/रियो डि जेनेरिया। जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील पहुंच गए हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय शास्त्रीय संगीत के बीच पीएम मोदी का वेलकम हुआ। बता दें कि ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में 18-19 नवंबर को होनेवाले G20 समिट में पीएम मोदी दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि ये पीएम मोदी की तीन देशों की 5 दिवसीय यात्रा का दूसरा पड़ाव है।

 

 

पिछले साल भारत ने की थी G20 की मेजबानी

बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में भारत ने G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। नई दिल्ली में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे थे। बता दें कि जी20 का उद्देश्य दुनिया की अर्थव्यव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्य देशों के बीच एक मंच पर सहमत होना है। पूरी दुनिया की इकोनॉमी में जी20 देशों की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है।

कौन-कौन से देश हैं G20 के मेंबर?

जी-20 की स्थापना 25 साल पहले 26 सितंबर, 1999 को हुई थी। जी-20 के 19 सदस्य देशों को 5 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4 देश शामिल हैं। यूरोपीय संघ 20वां सदस्य है जो क्षेत्रीय समूहों से संबद्ध नहीं है। पूरी दुनिया की करीब 60 प्रतिशत आबादी इन्हीं 20 देशों में रहती है। वहीं, दुनिया में होने वाला 75% कारोबार इन्हीं जी20 देशों के बीच होता है। क्षेत्रफल के आधार पर देखें तो दुनिया के 8 बड़े देश इसमें शामिल हैं। 9 परमाणु संपन्न देशों में से 6 देश G-20 का हिस्सा हैं। 

ग्रुप 1- संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब हैं।

ग्रुप 2- रूस, भारत, तुर्किये, दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

ग्रुप 3- मेक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना शामिल हैं।

ग्रुप 4- यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस और इटली हैं।

ग्रुप 5- में चीन, जापान इंडोनेशिया और कोरियाई गणराज्य हैं।

ये भी देखें: 

नाइजीरिया में PM मोदी का भारतीय समुदाय को दिल छू लेने वाला संदेश

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Trump Tariff Refund: किसे मिलेगा टैरिफ रिफंड, कौन है पाने का असल हकदार?
Neil Katya: कौन हैं भारतीय मूल के वकील जिन्होंने ट्रंप टैरिफ को चुनौती दी? जानिए उनका लीगल करियर