जी20 समिट से पहले नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें 'विश्वबंधु' बताया और नाइजीरिया के सम्मान को भारतीयों को समर्पित किया। 

PM Modi to Indian diaspora in Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 समिट में भाग लेने से पहले नाइजीरिया की यात्रा पर हैं। नाइजीरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। इंडियन डॉयस्पोरा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है कि हम दूसरे देशों में भले ही आ जाएं लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते। हमारे लिए पूरा विश्व ही परिवार है। उन्होंने कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है। हम दोनों देशों के पास डेमोक्रेसी की समानता है। हम दोनों देशों के पास डायवर्सिटी की समानता है। हम दोनों देशों के पास डेमोग्राफी की उर्जा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सम्मान को नाइजीरिया में रह रहे भारतीय समुदाय को किया समर्पित

नाइजीरिया में मिले ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर सम्मान को भारतीय समुदाय को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रेसिडेंट टिनुबू ने मुझे नाइजीरिया के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है। ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान, भारत के करोड़ों लोगों का है। ये सम्मान आप सभी का है, यहां रह रहे भारतीयों का है। ये सम्मान, मैं आपको समर्पित करता हूं।

दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नाइजीरिया के संबंध आपसी सहयोग, सद्भाव और परस्पर सम्मान पर आधारित हैं। दो वाइब्रेंट डेमोक्रेसी और डायनमिक इकोनॉमिस के रूप में हम मिलकर दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे हैं।

भारतीय कंफर्ट जोन में नहीं रहते इनोवेशन का रास्ता चुनते

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारतीय कंफर्ट जोन को छोड़कर इनोवेट करना नए रास्ता बनाना चाहते हैं। ये आज भारत का मिजाज बन चुका है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है। लक्ष्य है भारत को विकसित बनाना। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी कोई मुश्किल आती है तो भारत विश्वबंधु के तौर पर फर्स्ट रिस्पोंडर बनकर वहां पहुंचता है।

हमने अफ्रीकन यूनियन को जी20 का मेंबर बनाया

पीएम मोदी कहा कि जब भारत को पहली बार जी20 की प्रेसिडेंसी मिली तो हमने अफ्रीकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। और भारत को इसमें सफलता भी मिली।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा, fintech, Small and Medium scale enterprise और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई संभावनाओं की पहचान की है। अफ्रीका में नाइजीरिया की बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका रही है। और अफ्रीका के साथ करीबी सहयोग भारत की उच्च प्राथमिकता रहा है। भारत और नाइजीरिया भी मिलकर दोनों देशों के लोगों और पूरे अफ्रीका महाद्वीप की समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। हम करीबी समन्वय के साथ काम करते हुए, ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं को महत्व देंगे।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी को नाइजीरिया में 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' सम्मान