मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे लंबा भाषण, फिर इमरान को मिलेगा अपनी बात कहने का मौका

Published : Sep 26, 2019, 08:13 PM ISTUpdated : Sep 30, 2019, 04:46 PM IST
मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे लंबा भाषण, फिर इमरान को मिलेगा अपनी बात कहने का मौका

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 27 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों  संयुक्त राज्य अमेरिका में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अन्य अमेरिकी कांग्रेसियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में ह्यूस्टन में 50 हजार से ज्यादा भारतीय को संबोधित किया। आयोजन के बाद नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सप्ताह में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। 

न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 27 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों अमेरिका में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अन्य अमेरिकी कांग्रेसियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में ह्यूस्टन में 50 हजार से ज्यादा भारतीय को संबोधित किया था। आयोजन के बाद नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सप्ताह में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। 

UNGA में कब बोलेंगे पीएम मोदी? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर की सुबह न्यूयॉर्क में UNGA में बोलेंगे। संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाही स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। भारत को 7 वें नंबर पर सुबह के सत्र में बोलने के लिए रखा गया है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समय के अनुसार रात 8:30 - 9:00 बजे बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बोलेंगे। 

इमरान खान से पहले होगा मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला संबोधन दिया था। वक्ताओं की सूची के अनुसार UNGA में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी संबोधन होगा, लेकिन इमरान से पहले मोदी का लंबा भाषण होगा। 112 राज्य प्रमुख, 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री जनरल डिबेट को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। जनरल डिबेट 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर तक चलेगी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें
Iran Supreme Leader Death Confirmed: अयातुल्ला अली खामेनेई ‘शहीद’ घोषित, US-Israel हमले के बाद जंग तेज