
वर्ल्ड डेस्क। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इस वक्त अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में क्रिसमस त्योहार मनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद बहस छिड़ गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में विलियम्स लाल टी-शर्ट में नजर आईं। वहीं, उनके तीन सहयोगियों ने सांता टोपी पहनी हुई थी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुनीता विलियम्स के लंबे समय तक अंतरिक्ष में फंसे होने को लेकर नासा पर सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि क्या अंतरिक्ष यात्रियों को पता था कि उन्हें ISS पर लम्बे समय तक रुकना पड़ेगा।
एक यूजर ने पूछा, "आपने क्रिसमस की सजावट कई महीने पहले ही अंतरिक्ष में पहुंचा दी थी?" दूसरे ने कहा, "सच में? उन्हें कैसे पता चला कि क्रिसमस की ये सारी सजावटें उनके साथ होनी चाहिए, जबकि वे सिर्फ 8 दिन के मिशन पर जा रहे थे?"
एक यूजर ने पूछा, "क्रिसमस की टोपियां और सजावट किसने पहुंचाई? क्या आपने इसे पैक करने के बारे में पहले से ही सोच लिया था, जबकि कैप्सूल में अतिरिक्त जगह की बहुत अधिक जरूरत है?"
बता दें कि विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री जून से ही ISS पर हैं। वे 8 दिन के मिशन पर गए थे, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण इसे महीनों तक अंतरिक्ष में रुकना पड़ा है। अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी 2025 में घर लौटना था, लेकिन इसमें भी देरी हो गई है। अब वे मार्च 2025 में लौटेंगे।
NASA ने बताया कि सांता हैट, क्रिसमस ट्री, अन्य सजावट और उपहार नवंबर में तीन टन स्पेसएक्स डिलीवरी के हिस्से के रूप में ISS चालक दल के सदस्यों को भेजे गए थे। पैकेज में हैम, टर्की, आलू, सब्जियां, पाई और कुकीज सहित क्रिसमस फूड भी था। मिशन के लिए जरूरी कुछ खास वैज्ञानिक सामान भी भेजे गए थे। ISS तक साल में कई बार सप्लाई पहुंचाई जाती है।
यह भी पढ़ें- 'फ्लाइट ग्राउंडेड, शेयर डाउन': क्रिसमस से पहले अमेरिका में सामने आया बड़ा संकट
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।