अब्बू नवाज शरीफ से मिलने जेल गई थी बेटी, खुद पहुंच गई सलाखों के पीछे

नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने चौधरी शुगर मिल केस में मरियम को गुरुवार शाम तीन बजे तक पेश होने के लिए कहा था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने मरियम की गिरफ्तारी को गलत बताया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2019 1:01 PM IST

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने गिरफ्तार कर लिया है। मरियम को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो लाहौर की कोट लखपत जेल में अपने पिता नवाज शरीफ से मिलने गई थीं। एनएबी ने चौधरी शुगर मिल केस में मरियम को गुरुवार शाम तीन बजे तक पेश होने के लिए कहा था।

ये है पूरा मामला... 
मरियम को चौधरी शुगर मिल केस में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मरियम को एक क्वेश्चनायर (सवालों की लिस्ट) दिया गया था और उसके सभी सवाल चौधरी शुगर मिल मामले से जुड़े थे। मरियम को इन सभी सवालों के जवाब गुरुवार तीन बजे तक देना थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस मामले में पेश नहीं होने की वजह से एनएबी ने पहले ही वॉरंट जारी कर दिया था। 

Latest Videos

बिलावल भुट्टो ने गिरफ्तारी को बताया गलत...
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने नेशनल असेंबली की कार्यवाही में मरियम की गिरफ्तारी का मामला उठाते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि मरियम को बिना किसी गुनाह के गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में इमरान खान के सहयोगी शहजाद अकबर ने कहा कि नवाज के परिवार ने चौधरी शुगर मिल का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया था। इस मिल में मरियम के सबसे ज्यादा शेयर हैं।

करोड़पति हैं मरियम...
नवाज शरीफ की बड़ी बेटी मरियम नवाज करोड़पति हैं। उनके पास कई कंपनियों के शेयर, मकान और जमीन हैं। मरियम की घोषित संपत्ति 84 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा है। इसका खुलासा उन्होंने चुनाव नामांकन के दौरान किया था। मरियम ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा था। 44 साल की मरियम की पाकिस्तान की राजनीति में गहरी पकड़ है। 2013 के आम चुनाव में मरियम ने पिता नवाज की सीट पर चुनाव कैंपेन की जिम्मेदारी निभाई थी। राजनीति जीवन के उतार-चढ़ाव में मरियम अक्सर उनके साथ खड़ी नजर आईं। मरियम से विपक्ष दलों के नेता भी भयभीत रहते हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev