नेपाल में भीषण एक्सीडेंट: बस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत

Published : Dec 13, 2022, 09:03 PM IST
नेपाल में भीषण एक्सीडेंट: बस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत

सार

एक बस में सवार होकर लोग किसी समारोह में गए थे। लौटते वक्त देर शाम को बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nepal Accident: नेपाल में जबर्दस्त सड़क हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना मध्य नेपाल के कावरेपालनचोक जिले की है। बताया जा रहा है कि एक बस में सवार होकर लोग किसी समारोह में गए थे। लौटते वक्त देर शाम को बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बताया एसपी कावरेपालनचोक ने?

कावरेपालनचोक के एसपी ने बताया कि धार्मिक समारोह से आए लोगों को ले जा रही बस मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 20 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना में कम से कम 13 मौतें हुई हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

होर्मुज़ में बढ़ा तनाव: ड्रोन इंटरसेप्ट के बाद अमेरिका का ईरानी रडार ठिकानों पर बड़ा हमला
Top 10 Morning News: धरती से अंतरिक्ष तक हड़कंप! RBI, ट्रंप और NASA की खबरों ने चौंकाया